Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
सूरत की युवती से बलात्कार मामले में आसाराम को आजीवन कैद
ahamdabad,Life imprisonment, Asaram,Surat girl rape case

अहमदाबाद। गांधीनगर सेशन्स कोर्ट ने मंगलवार सूरत में बलात्कार के मामले में दोषी ठहराए गए आसाराम को आजीवन कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने सूरत की पीड़ित युवती को 50 हजार रुपये का मुआवजा चुकाने का भी आदेश दिया है।

 

दरअसल, सोमवार को गांधीनगर सेशंस कोर्ट में आसाराम को सूरत की एक युवती से बलात्कार का दोषी ठहराया था। इसमें मामले में आसाराम की बेटी और पत्नी समेत छह आरोपितों को अदालत ने निर्दोष करार दिया था। इस दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आसाराम को कोर्ट में हाजिर किया गया। मंगलवार सुबह केस में सजा तय करने की दलीलें पूरी होने के बाद कोर्ट ने दोपहर बाद आसाराम को आजीवन कैद की सजा सुनायी। आसाराम को धारा 376 के तहत आजीवन कैद और 10 हजार रुपये का जुर्माना, 377 धारा के तहत आजीवन कैद और 10 हजार रुपये का जुर्माना, 354 के तहत एक साल की जेल और एक हजार रुपये का जुर्माना, 357 के तहत 1 साल की जेल, 506 (2) के तहत एक साल की जेल और 342 के तहत 6 महीने की जेल की सजा सुनाई है। आसाराम जोधपुर जेल में एक अन्य युवती से बलात्कार मामले में पिछले नौ साल से जेल में बंद हैं। सरकारी वकील आर सी कोडेकरे ने बताया कि इस केस में दोषित को महत्तम सजा के लिए सभी संभव कोशिश की गई। आसाराम के वकील ने कहा कि इस आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी जाएगी।

 

 

यह था पूरा मामला

 

सूरत में रहने वाली दो बहनों ने वर्ष 2013 में आसाराम और उसके बेटे नारायण साईं के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज कराया था। दोनों ने वर्ष 1997 से 2006 के दौरान अहमदाबाद के मोटेरा आश्रम में आसाराम पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया गया था। इन दो बहनों में बड़ी बहन ने आसाराम और छोटी बहन ने नारायण साईं के खिलाफ बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई थी। बड़ी बहन की शिकायत को गांधीनगर ट्रांसफर किया गया था। इसके बाद आसाराम के विरुद्ध गांधीनगर सत्र न्यायालय में सुनवाई हो रही थी।

 

अगस्त महीने में वीडियो कांफ्रेंसिंग से दर्ज हुआ था बयान

 

आसाराम के विरुद्ध गांधीनगर कोर्ट में चल रहे मामले में पिछले साल अगस्त महीने में आसाराम समेत सभी आरोपियों को फरदर स्टेटमेंट लिया गया था। इसमें जोधपुर जेल में बंद आसाराम वीडियो कॉन्फरेंस के माध्यम से गांधीनगर सेशंस कोर्ट में हाजिर हुआ था। बाद में कोर्ट कमीशन ने जोधपुर कोर्ट में जाकर आसाराम का हस्ताक्षर भी लिए थे।

 

इन सात पर लगे थे आरोप

 

बलात्कार मामले में पीड़िता ने आसाराम के अलावा अन्य छह अन्य लोगों को आरोपित बनाया था। इसमें आसाराम की बेटी भारती, पत्नी लक्ष्मीबेन, निर्मलाबेन लालवाणी उर्फ ढेल, मीराबेन कालवाणी, ध्रुवबेन बालाणी, जसवंतीबेन चौधरी के नाम शामिल थे। कोर्ट ने आसाराम को दोषी ठहराते हुए बाकी छह आरोपितों को दोषमुक्त किया । आसाराम की पत्नी और बेटी सहित छह अन्य सह आरोपितों पर उकसाने, बंधक बनाने और साजिश रचने के आरोप लगा था। आसाराम के खिलाफ दर्ज शिकायत को अहमदाबाद के चांदखेड़ा पुलिस थाने में स्थानांतरित कर दिया गया क्योंकि घटना वहां के आश्रम में हुई थी।

MadhyaBharat 31 January 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.