Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
प्रधानमंत्री मोदी ने मप्र की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
bhopal, Prime Minister Modi ,flagged off

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को देश की 11वीं और मध्य प्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के बीच चलेगी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने ट्रेन में सफर कर रहे बच्चों से संवाद किया। इन 300 से ज्यादा बच्चों का चयन निबंध प्रतियोगिता के जरिये हुआ है।

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के उद्घाटन के पूर्व प्रधानमंत्री मोदी ने इंदौर में हुए हादसे पर दुख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि मृतकों को श्रद्धांजलि व परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। जो घायल हैं, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन गुलामी की मानसिकता से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते हुए भारत का प्रतीक है।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी तीनों सेनाओं की कंबाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस की अहम बैठक में शामिल हुए। यह बैठक राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में हुई। प्रधानमंत्री के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी भोपाल पहुंचे हैं।

MadhyaBharat 1 April 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.