Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मतगणना की प्रक्रिया मजबूत पूरी तरह से तैयार है आयोग: मुख्य चुनाव आयुक्त
new delhi, Vote counting process ,Chief Election Commissioner

नई दिल्ली। चुनाव आयोग का कहना है कि कल होने वाली मतदान प्रक्रिया के लिए वह पूरी तरह से तैयार है। आयोग की चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह से मजबूत है। करीब 10 लाख अधिकारी मतगणना प्रक्रिया में शामिल हैं और कुल राजनीतिक व अन्य को जोड़ दिया जाए तो करीब 70 से 80 लाख लोग इस प्रक्रिया का हिस्सा बनेंगे।

 

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने अन्य दो आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने देशभर में मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज आकाशवाणी के रंग भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इसमें उन्होंने चुनाव आयोग की इन चुनावों में प्राप्त उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि इसबार आयोग ने क्या नया सीखा।

 

राजीव कुमार ने कहा कि आयोग के खिलाफ नरेटिव के लिए हमें पहले से तैयार होना चाहिए था। चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठने शुरू हो गए। इसका हमने मुकाबला भी किया लेकिन उसमें गलत धारणाओं को बदलने में समय लगा। इसके अलावा उन्होंने गर्मी को भी प्रमुख विषय माना और कहा कि मतदान की प्रक्रिया को इतना आगे नहीं ले जाना चाहिए था।

चुनाव आयोग ने बताया कि इस बार करीब 64.2 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया, जिसमें 31.2 करोड़ महिलाएं थीं। उन्होंने कहा कि मतदान की यह संख्या जी7 देशों की डेढ़ गुना और यूरोप की आबादी के पांच गुना है।

उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए सीईसी ने बताया कि इस बार पिछले आम चुनाव के 540 स्थानों के मुकाबले केवल 39 स्थानों पर ही दोबारा मतदान कराना पड़ा। इनमें से भी अरुणाचल और मणिपुर में 25 स्थान हैं यानि देशभर में लगभग न के बराबर दोबारा मतदान करना पड़ा। इस बार का मतदान हिंसा मुक्त रहा। इस बार आयोग की सख्ती से करीब 10 हजार करोड़ रुपये की जब्ती की गई है।

हिंसा के विषय पर चुनाव आयुक्त ने बताया कि कुछ राज्यों पश्चिम बंगाल, मणिपुर, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश में केन्द्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती आचार संहिता के समय के बाद भी रहेगी। राज्य सरकारों के अंतर्गत यह चुनाव बाद होने वाली हिंसा को रोकने के लिए काम करेंगे।

मतपत्रों की गिनती पहले पूरी कर नतीजे घोषित करने के सवाल पर चुनाव आयोग ने कहा कि नियम तय हैं और उसके तहत गिनती होगी। लगातार मतपत्रों से होने वाले मतदान की संख्या में इजाफा हो रहा है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर मामलों में मतपत्रों की गिनती पहले पूरी हो ही जाती है। उन्होंने कहा कि मतपत्रों की गिनती शुुरू होने के आधे घंटे बाद ईवीएम की गिनती होती है और उसके बाद पांच वीवीपैट मशीनों से उसका मिलान किया जाता है।

MadhyaBharat 3 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.