Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
हिमाचल में बारिश का कहर 24 घंटे में 18 लोगों की मौत
shimla, Rain havoc ,Himachal

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मुसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। बीते 24 घण्टे प्रदेश के लिए बहुत भारी रहे। इस दौरान वर्षा से जुड़ी आपदाओं में 18 लोगों की जान गई। इनमें भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने की घटनाओं में नौ लोगों की मौत हुई है। हादसों में चार लोग लापता हैं। भूस्खलन के कारण अलग-अलग जगह 27 मकान धराशायी हुए।

 

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में मानसून ने 24 जून को दस्तक दी थी और अब तक वर्षा से जुड़ी आपदाओं में 72 लोगों की मौत हुई है। इनमें 16 लोगों की मौत भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने की वजह से हुई जबकि सड़क हादसों व अन्य वर्षा जनित घटनाओं में 55 लोग मारे गए। विभिन्न हादसों में आठ लोग लापता हैं। इसके अलावा 92 लोग घायल हैं।

 

रिपोर्ट के अनुसार मानसून सीजन में 73 मकान ध्वस्त हुए हैं जबकि 163 मकानों को आंशिक तौर पर क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके अलावा सात दुकानें और 191 पशुशालाएं भी ध्वस्त हुई हैं। मानसून के दौरान 366 मवेशी भी मारे गए।

 

रिपोर्ट के आंकड़ों पर नजर डालें तो मानसून सीजन में अब तक भूस्खलन की 39, बाढ़ की 29 और बादल फटने की एक घटना सामने आई है।

 

मानसून सीजन में अब तक करीब 785 करोड़ की संपति की क्षति हुई है। लोक निर्माण विभाग को 355 करोड़ की क्षति हुई है, जबकि जलशक्ति विभाग को 350 करोड़ और बागबानी विभाग को 70 करोड़, बिजली बोर्ड को 92 लाख और शहरी विकास विभाग को 41 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

MadhyaBharat 10 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.