Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
'पुष्पा-2' ने की पहले तीन दिन में रिकॉर्ड कमाई
mumbai,
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा-2' इस समय बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना रही है। पिछले कुछ दिनों से दर्शक इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। 'पुष्पा' का पहला भाग वर्ष 2021 में रिलीज हुआ था। इसके बाद करीब 3 साल बाद आई 'पुष्पा-2' बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है।

 

'पुष्पा-2' के मौजूदा कलेक्शन को देखकर साफ है कि फिल्म जल्द ही 400 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी। अल्लू अर्जुन की पुष्पा-2 ने ओपनिंग डे पर ही सारे रिकॉर्ड तोड़कर पूरे भारत में पहले दिन 164.25 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कमाई की। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म की कमाई कुछ कम हुई। 'पुष्पा 2' ने दूसरे दिन 93.8 करोड़ का कलेक्शन किया, लेकिन तीसरे दिन ये आंकड़ा एक बार फिर सौ करोड़ के पार पहुंच गया है। पुष्पा 2 ने तीसरे दिन 115 करोड़ की शानदार कमाई की है। अब भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 383.7 करोड़ है। इससे साफ है कि फिल्म जल्द ही 400 करोड़ की कमाई कर लेगी। फिल्म 'पुष्पा-2' ने दुनियाभर में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में ही अपनी लगत वसूल कर ली है।

 

'पुष्पा-2' तीसरे सीक्वल की शुरूआत के साथ समाप्त होती है। इससे पुष्टि होती है कि तीसरा पार्ट आ रहा है। तीसरे सीक्वल का नाम पुष्पा द रैम्पेज होगा। इस तीसरे भाग में दूसरे सीक्वल से ज्यादा समय लगेगा। पुष्पा-3 का प्रोडक्शन शुरू होने में कम से कम 4 साल लगेंगे। पुष्पा द रैम्पेज की शूटिंग 2028 या 2029 में शुरू होने की संभावना है। तीसरे सीक्वल में अल्लू अर्जुन के साथ विजय देवरकोंडा के अभिनय करने की संभावना है।

 

MadhyaBharat 8 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.