Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
प. बंगाल में मतदान के दौरान छिटपुट हिंसा
kolkata, Fifth note ,voting in Bengal

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की आठ लोकसभा सीटों के लिए शनिवार को छठे चरण का मतदान जारी है। इस बीच कुछ इलाकों से हिंसा की छिटपुट घटनाएं हुई हैं।

राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय ने बताया कि निर्वाचन आयोग को पूर्वाह्न 11 बजे तक विभिन्न राजनीतिक दलों से 954 शिकायतें मिली थीं जिनमें इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में खराबी और अभिकर्ताओं (एजेंट) को बूथ में प्रवेश करने से रोकने का आरोप लगाया गया था। हालांकि, आयोग ने शाम चार बजे दावा किया कि मतदान अब तक शांतिपूर्ण रहा है। शाम तीन बजे तक 70 फ़ीसदी वोटिंग दर्ज की गई है। पोलिंग एजेंटों को बूथ में प्रवेश करने से रोकने को लेकर घटाल निर्वाचन क्षेत्र में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों के बीच कथित तौर पर झड़पें हुईं।

 

भाजपा उम्मीदवार हिरण चटर्जी ने दावा किया कि तृणमूल के लोग उत्पात मचा रहे हैं और मतदान प्रक्रिया में बाधा पैदा कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘हमारे एजेंट को मतदान केंद्र के अंदर बैठने की अनुमति नहीं दी जा रही है।’’ भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर प्रदर्शन किया और टायरों में आग लगा दी।

 

हालांकि, इस सीट से दोबारा चुनाव लड़ रहे मौजूदा तृणमूल सांसद दीपक अधिकारी उर्फ देव ने आरोपों को खारिज कर दिया।

 

कांथी निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से भी हिंसा की छिटपुट घटनाएं सामने आईं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय बलों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और उन पर मतदाताओं पर हमला करने का आरोप लगाया। भाजपा उम्मीदवार सौमेन्दु अधिकारी ने दावा किया, ‘‘तृणमूल और केंद्रीय बल हमारे खिलाफ काम कर रहे हैं। वे हमारी पार्टी के समर्थकों की पिटाई कर रहे हैं।’’

 

मिदनापुर निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल को तृणमूल कार्यकर्ताओं के वापस जाओ के नारे का सामना करते देखा गया। इसके बाद, भाजपा और तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई, फलस्वरूप केंद्रीय बलों को मौके पर भेजा गया, जिन्होंने भीड़ को तितर-बितर किया।

 

इस बीच, तमलुक में एक मतदान केंद्र पर लोगों के एक समूह ने भाजपा उम्मीदवार और कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गांगुली के खिलाफ नारे लगाए। स्थिति को नियंत्रित करने और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षाकर्मियों की एक बड़ी टुकड़ी तैनात की गई। चुनाव आयोग ने कहा, ‘‘हमने मामले का संज्ञान लिया है और पीठासीन अधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है।’’

 

बांकुड़ा निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री सुभाष सरकार को क्षेत्र के एक बूथ का दौरा करते समय विरोध का सामना करना पड़ा।

इसके अलावा चुनाव से पहले से ही हिंसा शुरू हो गई थी। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात पूर्व मेदिनीपुर जिले के महिषादल में एक तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। मृतक की पहचान शेख मोइबुल के रूप में की गई है। वह स्थानीय पंचायत समिति का सदस्य था।

MadhyaBharat 25 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.