Since: 23-09-2009

  Latest News :
अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   लालू प्रसाद यादव समेत 41 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने तय किए आरोप.   जुमे की नमाज से पहले तुर्कमान गेट इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था.   आज होगा WPL 2026 का धमाकेदार शुरुआत.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   सीधी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.   उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज लेंगे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.  
मणिपुर में गोलीबारी और आगजनी के बीच स्थिति तनावपूर्ण
imphal, Situation tense, firing and arson

इंफाल। मणिपुर में पुलिस और सुरक्षाबलों की मुस्तैदी के बावजूद कुछ इलाकों में अब भी स्थिति तनावपूर्ण है। बीती रात में संदिग्ध हथियारबंद उपद्रवियों ने फुगाकचाओ, अवांग लेइकाई और क्वाक्टा के पास की पहाड़ी से फायरिंग की।इसके अलावा इंफाल पश्चिम के लीकिंथाबी और चिरिक गांवों में कुछ हथियारबंद उपद्रवी नीचे पहुंच गए। उन्होंने चिरिक गांव में कुछ फार्म हाउस जला दिए। हालांकि राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों ने सूचना मिलते ही क्षेत्र में तुरंत अभियान शुरू कर दिया।

मणिपुर पुलिस द्वारा सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में गोलीबारी और जमावड़े की छिटपुट घटनाएं हुई हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान कई घटनाएं हुईं लेकिन ज्यादातर स्थानों पर स्थिति सामान्य है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों द्वारा सघन अभियान चलाया गया। यह अभियान पहाड़ी और घाटी दोनों जिलों के संवेदनशील और सीमांत क्षेत्रों में चलाया गया। चुराचांदपुर जिले के समुलमलम ब्लॉक स्थित चिंगलांगमेई और लांगजा के आसपास के गांवों में पिछले 24 घंटों में सशस्त्र उपद्रवियों द्वारा रुक-रुक कई बार गोलीबारी करने की सूचना मिली है। घटना के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि उसकी वहीं मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

रविवार को संदिग्ध हथियारबंद उपद्रवियों ने एबेंनडोन्ड नापट नामक गांव से फायरिंग की थी। गोलीबारी शुरू होने पर तुरंत सुरक्षा बलों ने सशस्त्र उपद्रवियों का पीछा किया। बिष्णुपुर के नापट गांव और तांगजेंग अहालुप इलाके खूबुक और तांगजेंग की ओर से काकचिंग जिला पुलिस ने ऑपरेशन शुरू किया और स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया।

02 और 03 जुलाई की दरम्यानी रात को संदिग्ध हथियारों से लैस बदमाशों ने फुगाकचाओ, अवांग लेइकाई और क्वाक्टा के आसपास की पहाड़ियों की ओर फायरिंग की। क्वाक्टा गांव का एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। सुरक्षाबलों द्वारा अभियान चलाकर सीमांत क्षेत्र में ऑपरेशन चलाया गया और उपद्रवियों को खदेड़ दिया गया।

फिलहाल मणिपुर के विभिन्न जिलों में लगभग 118 नाके/जांच चौकियां स्थापित की गई हैं। पहाड़ी और घाटी दोनों क्षेत्र में पुलिस ने इस मामले में 326 लोगों को हिरासत में लिया है। राज्य के विभिन्न जिलों में उल्लंघन, नाकों/चौकियों पर की जा रही चेकिंग तेज कर दी गई है। आम जनता से अपील की गई है कि वे सामान्य स्थिति बहाल करने में हर संभव मदद करें तथा किसी भी तरह की अफवाह से बचें। अफवाहों की पुष्टि के लिए नियंत्रण कक्ष के मोबाइल फोन नंबर 9233522822 पर डायल करके उसकी सत्यता जानी जा सकती है।

MadhyaBharat 3 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.