Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
बृजभूषण के खिलाफ 15 जून तक पूरी कर ली जाएगी पुलिस जांच
new delhi, Police investigation ,Brij Bhushan

नई दिल्ली। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आंदोलनरत पहलवान बजरंग पुृनिया और साक्षी मलिक से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने आश्वासन दिया कि दिल्ली पुलिस बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जांच 15 जून तक पूरी कर लेगी। इसके अलावा कुश्ती महासंघ का चुनाव भी 30 जून से पहले करा लिया जाएगा।

केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने लगभग 6 घंटे तक पहलवानों से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। मुलाकात के बाद बजरंग पुनिया ने पत्रकारों से कहा कि उन्हें लिखित आश्वासन मिला है कि बृजभूषण के खिलाफ जांच को 15 जून तक पूरा करा लिया जाएगा। वहीं साक्षी मलिक ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि 28 मई को नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह के दौरान उनके प्रदर्शन को लेकर दर्ज एफआईआर वापिस ले ली जाएगी।

 

खेल मंत्री ने बीती रात ओलम्पियन खिलाड़ियों से मुलाकात की पेशकश की थी, जिसके बाद आज बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक उनसे मिलने पहुंचे। इससे पहले इन कुश्ती के खिलाड़ियों ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी। जिसके बाद घटनाक्रम तेजी से घूम रहा है। इन खिलाड़ियों ने पहले अपने काम पर लौटकर एक प्रकार से सड़क के आंदोलन को खत्म करने की घोषणा की, वहीं दिल्ली पुलिस ने भी बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जांच तेज कर दी।

 

आंदोलनरत पहलवानों की ओर से कहा गया है कि केन्द्रीय मंत्री के आगे पांच मांगें रखी गई थीं। इनमें प्रमुख है कि कुश्ती महासंघ के जल्द से जल्द चुनाव हों और एक महिला को अध्यक्ष बनाया जाए। बृजभूषण शरण सिंह और उनके परिवार को कुश्ती संघ के चुनावों से दूर रखा जाए। दिल्ली पुलिस पहलवानों के प्रदर्शन से जुड़ी एफआईआर वापिस ले। इसके साथ ही उन्होंने अपनी बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग को एक बार फिर दोहराया है। केन्द्रीय मंत्री ने इनमें से तीन मांगों पर साफ किया कि बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जांच 15 जून तक पूरी कर ली जाएगी, 30 जून तक कुश्ती महासंघ के चुनाव हो जाएंगे और खिलाड़यों पर दर्ज मामले वापस ले लिए जाएंगे।

MadhyaBharat 7 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.