Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पूर्वी भारत का तेज विकास ही हमारी प्राथमिकता : प्रधानमंत्री
patna, Rapid development ,Prime Minister

पटना/बेगूसराय । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को बिहार के औरंगाबाद और बेगूसराय में जनसभा को संबोधित किया। बेगूसराय में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बच्चा-बच्चा कह रहा, अबकी बार 400 पार। पूर्वी भारत का तेज विकास ही हमारी प्राथमिकता है।

 

पीएम ने कहा कि पुरानी सरकारों की बेरुखी के कारण बरौनी, सिंदरी, गोरखपुर, रामागुंडम के खाद कारखाने बंद पड़ गए थे। आज ये सारे कारखाने यूरिया में भारत की आत्मनिर्भरता की शान बन रहे हैं। इसलिए तो देश कहता है, मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की गारंटी।

 

पीएम मोदी ने कहा कि पहले ऐसे कार्यक्रम विज्ञान भवन में होते थे। मोदी दिल्ली को बेगूसराय में ले आया है। एक ही प्रोजेक्ट में इतना निवेश दिखाता है कि भारत बढ़ रहा है। यहीं पर रोजगार के अवसर बनेंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि जयमंगलागढ़ मंदिर व नौलखा मंदिर को प्रणाम करता हूं। बेगूसराय की धरती प्रतिभावान की धरती है। किसान व मजदूर को मजबूत किया है। आज फिर बेगूसराय का गौरव लौट रहा है।

जनसभा में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम मोदी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इस बार परमानेंट साथ हैं। इस बार इधर-उधर जाने का सवाल ही नहीं है। नीतीश कुमार ने कहा कि आज के कार्यक्रम के लिए पीएम का स्वागत करता हूं। वे आगे भी आते रहेंगे। 14 परियोजना का उद्घाटन व 36 का शिलान्यास यह बड़ी उपलब्धि है। बरौनी रिफाइनरी को अपग्रेड किया जा रहा है, मामूली बात नहीं है। हम कह देना चाहते हैं कि लोकसभा चुनाव में एनडीए को 400 से ज्यादा सीटें आएंगी।

 

बेगूसराय पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया। सीएम नीतीश कुमार ने पीएम का स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री व डिप्टी सीएम ने संयुक्त रूप से पीएम मोदी का स्वागत किया।

MadhyaBharat 2 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.