Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
फर्जी पीएमओ अधिकारी किरण पटेल के विरुद्ध गुजरात में पहली प्राथमिकी दर्ज
ahamdabad,First FIR lodged, fake PMO official

अहमदाबाद। जम्मू-कश्मीर से पकड़े गए फर्जी पीएमओ अधिकारी किरण पटेल के विरुद्ध गुजरात में पहली प्राथमिकी दर्ज की गई है। किरण की गिरफ्तारी के बाद उसके विरुद्ध एक से बढ़कर एक चौंकाने वाले मामले सामने आने लगे हैं। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया है कि उसने यहां एक किराए के मकान में 5 वर्ष से कब्जा कर रखा है। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू की गई है।

 

पुलिस उपाधीक्षक चैतन्य मंडलिक ने बताया कि फिलहाल किरण पटेल श्रीनगर में न्यायिक हिरासत में है। कश्मीर से पकड़े जाने के बाद किरण पटेल के विरुद्ध गुजरात में पहली प्राथमिकी दर्ज की गई। अहमदाबाद के क्राइम ब्रांच में उसके विरुद्ध ठगी, विश्वासघात और सरकारी सम्पत्ति हड़पने की शिकायत दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। अब ट्रांसफर वारंट से किरण पटेल की गिरफ्तारी की जाएगी। उसके विरुद्ध एक से बढ़कर एक चौंकाने वाले मामले सामने आने लगे हैं।

 

क्राइम ब्रांच के अधिकारी के अनुसार अहमदाबाद के घोडासर में प्रेस्टिज बंगला नंबर 17 राजस्थान के वनाराम चौधरी का है। इसे किरण पटेल ने 5 वर्ष पहले 12 हजार रुपये प्रति महीने किराए पर लिया था। बाद में किरण ने मकान मालिक को किराया देना बंद कर दिया। खुद को पीएमओ का अधिकारी बताकर वह धौंस दिखाता था। वटवा पुलिस थाने में इस संबंध में शिकायत की गई है।

MadhyaBharat 23 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.