Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
उत्तराखंड : अतिवृष्टि से 650 करोड़ का नुकसान
dehradoon, Uttarakhand, heavy rains

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून सीजन में अतिवृष्टि से 650 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। अभी आगे और बढ़ोतरी हो सकती है। केन्द्र सरकार की टीम राज्य में तीन दिन तक कृषि सहित अन्य क्षेत्रों में हुए नुकसान का सर्वेक्षण कर लौट गई है। केन्द्र सरकार की रिपोर्ट के आधार पर मुआवजा की राशि तय की जाएगी।

 

हर्ष गुप्ता (आईएएस) संयुक्त सचिव एनडीएमए भारत सरकार की अध्यक्षता में 9 सदस्यीय आईएमसीटी टीम जिला हरिद्वार के आपदा प्रभावित क्षेत्र के दौरे पर आई थी। केंद्रीय टीम ने राज्य में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए तीन दिन हरिद्वार आपदा प्रभावित कई क्षेत्रों में कृषि व अन्य नुकसान का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। यह टीम केन्द्र सरकार को नुकसान की रिपोर्ट सौपेंगी। उसी के आधार पर उत्तराखंड को डिजास्टर रिलीफ फंड जारी किया जाएगा।

आपदा सचिव डॉ. रंजीत सिन्हा ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि पहले नुकसान का आकलन मौसम समाप्त होने पर होता था, लेकिन अब मौसम के बीच में नुकसान की एक विस्तृत आकलन रिपोर्ट के साथ तैयार की जा रही है। यह कार्य पहली बार हो रहा है। पिछले दिनों तक 650 करोड़ रुपये से अधिक की क्षति हुई है। आगे और भी नुकसान में बढ़ोतरी हो सकती है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को एक नुकसान का मेमो भेजेंगे। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ से नुकसान की कितनी भरपाई हो सकती है। इसके अलावा क्षति को पूरा करने के लिए केन्द्र से सहयोग के लिए मेमो भेज कर मांग की जाएगी।

केंद्रीय टीम के दौरे को लेकर आपदा प्रबंधन सचिव डॉ. सिन्हा ने बताया कि भारत सरकार की टीम ने पूरे तीन दिन तक उत्तराखंड में रहकर आपदा से हुए नुकसान के क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने हरिद्वार में कृषि सहित अन्य नुकसान की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एक प्राथमिक रिपोर्ट तैयार की गई है जो कि केन्द्र और राज्य दोनों को साझा की गई। यही टीम अपनी रिपोर्ट को केन्द्र सरकार को सौपेंगी। उसी रिपोर्ट के आधार पर मुआवजा राशि देने की आगे की कार्रवाई की जाएगी।

MadhyaBharat 13 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.