Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कल्याण बनर्जी का माफी मांगने से इनकार कहा- मिमिक्री एक कला है
kolkata, Kalyan Banerjee, mimicry

कोलकाता। संसद परिसर में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का मजाक उड़ाने की घटना का मामला गरमाने के बाद तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी खुद कैमरे के सामने आ गए हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मिमिक्री एक कला है, जिसे मैंने दिखाया। मुझे नहीं पता कि धनखड़ साहब ने इसे अपने ऊपर क्यों लिया। अगर वाकई ऐसा है तो क्या वह राज्यसभा के अंदर इस तरह का व्यवहार करते हैं? वह मेरे सीनियर हैं। हम दोनों एक ही प्रोफेशन में रहे हैं। हम जानते हैं कि किसी का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए।

 

 

दरअसल, संसद परिसर में राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अपमान का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। इस घटना के बाद से राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है।

 

लोकसभा की कार्यवाही से निलंबित सांसद संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान सांसद कल्याण बनर्जी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। वह लगातार धनखड़ की नकल कर रहे थे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस पूरी घटना को कैमरे से शूट कर रहे थे। तृणमूल सांसद की ये हरकत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। भाजपा ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। वहीं, इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने धनखड़ से फोन पर बात की और कहा कि वह खुद 20 साल से यह अपमान झेल रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस घटना पर दुख जताया और कहा कि ऐसी घटनाएं संसदीय मर्यादा बनाए रखने के लिए अच्छी नहीं है।

MadhyaBharat 20 December 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.