Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
इजराइल में भारतीयों के हताहत होने की कोई सूचना नहीं
new delhi, No information , Indians in Israel

नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि इजरायल में एक महिला के घायल होने के अलावा किसी अन्य भारतीय के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। इजरायल से अब तक 5 फ्लाइट्स में 1200 लोगों को भारत लाया गया है, जिसमें से 18 नेपाली नागरिक हैं। आवश्यकता पड़ने पर और फ्लाइट की व्यवस्था की जाएगी।

 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को साप्ताहिक पत्रकार वार्ता में इजरायल-हमास संघर्ष और वहां की स्थिति की जानकारी दी। प्रवक्ता ने प्रधानमंत्री के पिछले दिनों इस संबंध में आए बयानों और विदेश मंत्रालय की स्थिति को एक बार फिर दोहराया। उन्होंने कहा कि भारत इजरायल पर हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता है। भारत चाहता है कि फिलिस्तीन और इजरायल के बीच बातचीत को दोबारा शुरू होनी चाहिए। इसके माध्यम से एक संप्रभु, स्वतंत्र फिलिस्तीन के निर्माण होना चाहिए।

उन्होंने संघर्ष विराम और फिलिस्तीन को मानवीय सहायता से जुड़े प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि भारत संयुक्त राष्ट्र के माध्यम से फिलिस्तीन को मदद पहुंचा रहा है। 2003 से 2023 तक 29.53 मिलियन की सहायता दे चुका है। 2018 में भारत ने सालाना आर्थिक सहायता को 1.25 मिलियन से बढ़ाकर पांच मिलियन कर दिया है।

MadhyaBharat 19 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.