Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
परिवारवाद पर तंज के बाद घिरे लालू तो सुप्रिया श्रीनेत ने किया सचेत
new delhi, Lalu surrounded , Supriya Srinet warned

नई दिल्ली। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के परिवारवाद के तंज पर भाजपा नेताओं से घिर जाने के बाद कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा है कि कि मुद्दा महंगाई और बेरोजगारी है, परिवारवाद मुद्दा नहीं हैं। कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने लालू यादव को सचेत करते हुए कहा कि वे सावधान रहें, क्योंकि भाजपा मुद्दे से भटका रही है।

 

दरअसल, लालू यादव ने रविवार को पटना में एक रैली के दौरान कहा था कि प्रधानमंत्री का ना परिवार है और ना वे सनातनी। लालू यादव ने पटना में जन विश्चास महारैली के दौरान कहा था कि नरेन्द्र मोदी परिवारवाद पर आक्रामक हो रहे हैं। लालू यादव ने यह भी कहा था कि जिस व्यक्ति के ज्यादा बच्चे हैं, उसे वे वंशवादी राजनीति कह रहे हैं।

इसके बाद भाजपा के नेताओं ने प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। लालू प्रसाद यादव को घिरते देख कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने आज अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि परिवारवाद मुद्दा नहीं है। "यह मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए है। मुख्य मुद्दे महंगाई, पेपर लीक और बेरोजगारी हैं... वे विषयों से भाग रहे हैं।" सुप्रिया श्रीनेत ने यह भी कहा भाजपा 'ध्यान भटकाओ' अभियान चला रही है..''

MadhyaBharat 4 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.