Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पायलट के ट्वीट से सियासी चर्चा तेज
jaipur, Pilot

जयपुर। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के टोंक में दिए गए हालिया बयान के बाद उनकी ओर से किया गया एक ट्वीट सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। पायलट के ट्वीट के बाद हर किसी की नजर अब राजेश पायलट की पुण्यतिथि 11 जून पर है। ग्यारह जून तक अगर पायलट को लेकर कांग्रेस कोई ठोस कदम नहीं उठाती है, तो वो क्या रास्ता अपनाएंगे, इस पर चर्चा तेज हो गई है।

 

पूर्व उप मुख्यमंत्री पायलट ने अपने ट्वीट में लिखा कि "मन में आस है, दिल में एक विश्वास है, बनाएंगे एक सशक्त राजस्थान, जन जन का जब साथ है।" उनके इस ट्वीट के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बड़ा सवाल ये भी है कि उनकी ओर से गहलोत सरकार को दिए गए अल्टीमेटम का समय निकल जाने के बाद अब पायलट का अगला कदम क्या होगा? इसे लेकर कयासों का दौर जारी है।

उल्लेखनीय है कि पायलट ने अजमेर की आरपीएससी के बाहर से जयपुर तक जन संघर्ष यात्रा निकाल कर गहलोत सरकार के सामने तीन मांगे रख 31 मई तक का अल्टीमेटम दिया था। बाद में उन्हें और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को दिल्ली बुलाया गया। यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की मौजूदगी में चार घंटे चली बैठक के बाद बाहर आकर मीडिया के सामने सब कुछ सही होने के संकेत दिए गए। हालांकि दिल्ली से लौटकर टोंक में जनसंपर्क के दौरान पायलट ने किसी भी तरह के समझौते से इनकार कर दिया। ऐसे में उनकी ओर से किए गए ट्वीट को लेकर कई मायने निकाले जा रहे हैं।

MadhyaBharat 2 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.