Since: 23-09-2009

  Latest News :
पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भव्य स्वागत.   बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा करने वाले TMC विधायक हुमायूं कबीर .   सरकार ने बदला फैसला: संचार साथी ऐप अब अनिवार्य नहीं.   प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम अब ‘सेवा तीर्थ’.   फिल्म \'धुरंधर\' पर दिल्ली हाई कोर्ट का सेंसर बोर्ड को निर्देश.   प्रधानमंत्री मोदी ने शिवगंगा बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत पर जताया दुख.   भोपाल के बड़े तालाब में शुरू हुआ शिकारा सफर.   पर्यटन के लिए MP के बढ़ते कदम: भोपाल में डल झील जैसा अनुभव.   भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर सरकारी अवकाश.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दिया आधुनिक गीता भवन का तोहफा.   रायसेन जिले के बरेली में बड़ा हादसा 40 साल पुराना पुल भरभराकर ढहा.   एनएसयूआई ने फार्मेसी काउंसिल अध्यक्ष संजय जैन काे छात्र से मारपीट के मामले में तत्काल पद से हटाने की मांग की.   CM विष्णु देव साय बोले: \'संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है भारत\'.   पीसीसी चीफ दीपक बैज का भाजपा पर हमला: सत्ता के लिए झूठ का आरोप.   जंगल, नदी और पहाड़ पार कर मतदाताओं तक पहुँच रहे कर्मचारी.   मतदाता सूची सुधार कार्य के दौरान बीएलओ के साथ अभद्रता .   हिड़मा की मौत के बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद खात्मे की कगार पर.   छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण.  
सौरव गांगुली के घर पहुंचे अमित शाह
kolkata, Amit Shah, arrives ,Sourav Ganguly

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के अपने दो दिवसीय दौरे के आखिरी दिन शुक्रवार रात को भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के घर पहुंचे। कोलकाता स्थित गांगुली के आवास पर अमित शाह के साथ प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजुमदार, राज्यसभा सदस्य स्वपन दासगुप्ता, नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी, उत्तर बंगाल के भाजपा प्रभारी और पार्टी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय सहित भाजपा के अन्य नेता थे।

रात 8:05 बजे अमित शाह गांगुली के घर पहुंचे और करीब 45 मिनट तक वहां रहे। गांगुली ने सबका स्वागत किया और उन्हें भोजन भी कराया है। जो वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं उसमें देखा जा सकता है कि अमित शाह खाने की टेबल पर मुख्य कुर्सी पर बैठे हुए हैं। उनके बगल में गांगुली बैठे हैं और उसके बाद भारतीय जनता पार्टी के अन्य नेता चारों ओर से बैठे हुए हैं। गांगुली की पत्नी और बेटी भोजन परोस रही हैं। 8:50 बजे अमित शाह सौरव गांगुली के घर से निकले और दिल्ली के लिए रवाना हुए।

 

भारतीय जनता पार्टी की ओर से बताया गया है कि यह अमित शाह की शिष्टाचार मुलाकात थी। इसका राजनीति से कोई लेना देना नहीं है।

 

सौरव गांगुली ने इस मामले में मीडिया से बात की और कहा कि अमित शाह के साथ मेरा बहुत पुराना संबंध है। शाह के बेटे जय शाह बीसीसीआई के सचिव हैं, इसलिए दोनों के संबंध पारिवारिक हैं और इस मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात के तौर पर ही देखा जानी चाहिए। हालांकि सौरव गांगुली से अमित शाह की मुलाकात के बाद गांगुली के भाजपा में शामिल होने को लेकर कयास भी लगाए जा रहे हैं।

 

सौरव गांगुली के पारिवारिक सूत्रों ने बताया है कि अमित शाह शाकाहारी भोजन करते हैं इसलिए उनके लिए उसी तरह का खाना बनाया गया था। शाह के स्वागत के लिए गांगुली के अलावा उनकी पत्नी डोना गांगुली, बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली और मां निरूपा गांगुली अगवानी के लिए उपस्थित थे। दोनों के बीच क्रिकेट, गांगुली की सेहत, मां की सेहत, परिवार की स्थिति, बेटी की पढ़ाई और खेल जगत की समस्याओं के बारे में ही बात हुई है।

MadhyaBharat 6 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.