Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पंजाब कैबिनेट में फेरबदल बलबीर सिंह बने नए स्वास्थ्य मंत्री
chandigarh,  Punjab cabinet, Balbir Singh

 

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान नए साल में अपनी नई टीम के साथ फील्ड में उतरेंगे। शनिवार को पंजाब में हुए अभूतपूर्व फेरबदल के बाद पटियाला देहाती के विधायक बलवीर सिंह की मंत्रिमंडल में एंट्री करवाई गई। फौजा सिंह सरारी द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने बलवीर सिंह को राजभवन में कैबिनेट मंत्री के पद की शपथ दिलवाई।

 

इसके तुरंत बाद ही मान सरकार ने मंत्रियों के नए विभागों की अधिसूचना जारी कर दी। जेलों से लगातार मिल रहे मोबाइल फोन तथा गैंगस्टरवाद की घटनाओं के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जेल विभाग अपने पास ले लिया है। निवर्तमान जेल मंत्री हरजोत बैंस के विभागों में बड़ा फेरबदल किया गया है।

 

पंजाब सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास अब सामान्य प्रशासन, गृह एवं न्याय, पर्सोनल, विजिलेंस, सहकारिता, उद्योग एवं वाणिज्य, श्रम, रोजगार, जेल, विधि एवं विधायी मामले, नागरिक उड्डयन मंत्रालय समेत कुल दस विभाग होंगे।

 

मंत्रिमंडल में प्रोटोकॉल के हिसाब से दूसरा स्थान गुरमीत सिंह मीत हेयर का होगा। उनके पास गवर्नेंस रिफॉर्म्स, जल संसाधन, खनन एवं भू-विज्ञान, विज्ञान, टेक्नोलॉजी एवं पर्यावरण, खेल एवं युवा मामले विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

 

कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस से जेल तथा खनन विभाग वापस ले लिए गए हैं। अब उनके पास तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, उच्चतर शिक्षा तथा स्कूल शिक्षा विभाग है। पंजाब सरकार ने चेतन सिंह जोड़ामाजरा से स्वास्थ्य विभाग वापस ले लिया है। अब जोड़ामाजरा को स्वतंत्रता सेनानी, रक्षा सेवाएं, खाद्य प्रसंस्करण तथा बागवानी विभाग दिया गया है।

 

इसी प्रकार नए बने मंत्री डॉ. बलबीर सिंह को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा एवं शोध तथा चुनाव विभाग सौंपा गया है। कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान को भी पहले से अधिक पावरफुल बनाया गया है। अनमोल मान को अब पर्यटन एवं संस्कृति मामले, इनवेस्टमेंट प्रमोशन, श्रम, शिकायत निवारण, हॉस्पिटैलिटी विभाग दिया गया है।

MadhyaBharat 7 January 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.