Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
श्रीलंका में राष्ट्रपति भवन में घुसे प्रदर्शनकारी
श्रीलंका में राष्ट्रपति भवन में घुसे  प्रदर्शनकारी

 

श्रीलंका-ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट मैच में दखल 

आर्थिक स्थिति के खराब दौर से गुजर रहे श्रीलंका की स्थिति सुधरती दिख नहीं रही।  लगातार प्रदर्शनकारी विरोध जता रहे हैं। आम जनता सड़कों पर है। शनिवार को भी यहां बड़ा प्रदर्शन हुआ। भारी संख्या में प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति भवन की और बढ़े और देखते ही देखते राष्ट्रपति भवन में घुस गए। राष्ट्रपति गोतबया राजपक्षे यहां से पहले ही फरार हो गए। यहां की सुरक्षा में सेना को लगाया गया है, लेकिन लोगों को गुस्सा देख सेना भी कुछ नहीं कर पा रही है। इसी दौरान प्रदर्शनदारी गाले क्रिकेट स्टेडियम में भी घुस गए। यहां श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट मैच खेला जा रहा है। इस तरह श्रीलंका को दुनिया में एक बार फिर शर्मसार होना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि राष्ट्रपति गोतबया राजपक्षे अपना इस्तीफा दें।  आर्थिक संकट हल किया जाए। श्रीलंका में यह संकट लंबे समय से चल रहा है और हर शनिवार तथा रविवार को भारी प्रदर्शन होते हैं। लोगों को यहां पेट्रोल और डीजल नहीं मिल रहा है। खाने-पीने की चीजों के दाम आसमान पर है। लोग भूख मरने को मजबूर है। लोगों का आरोप है की सरकार कुछ नहीं कर रही है। लोग लगातार राष्ट्रपति और सरकार में बैठे परिवार का इस्तीफ़ा मांग रहे हैं। हालाँकि पीएम पद से इस्तीफ़ा होने इ बाद भी प्रदर्शकारी राष्ट्रपति के इस्तीफे की मांग पर अड़े हैं।  

 

MadhyaBharat 9 July 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.