Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
राहुल गांधी ने सदन में कुछ भी असंसदीय बात नहीं कही : खड़गे
new delhi, Rahul Gandhi , Kharge

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में कुछ भी असंसदीय बात नहीं कही है। राहुल ने वही कहा है, जो पब्लिक डोमेन में है।

हाल ही में राहुल गांधी ने लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गौतम अडानी को लेकर सख्त टिप्पणी की थी। राहुल ने कहा था कि पीएम मोदी गौतम अडानी को बचा रहे हैं। मोदी सरकार नियमों को ताख पर रखकर उन्हें लाभ पहुंचा रही है। राहुल की ओर से लगाए गए इन आरोपों पर लोकसभा सचिवालय ने उनसे जवाब मांगा है।

राहुल गांधी को अपना जवाब 15 फरवरी तक लोकसभा सचिवालय में सौंपने को कहा गया है। ऐसे में राहुल गांधी को घिरता देख कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे सोमवार को स्वयं उनके बचाव में उतरे। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि राहुल ने सदन में कुछ भी गलत नहीं कहा है। उन्होंने जो भी कुछ कहा है, वह सब पब्लिक डोमेन में उपलब्ध है। इसलिए वह उसी हिसाब से नोटिस का जवाब देंगे।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को सुबह जैसे ही राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्षी सांसद अडानी समूह पर हिंडनबर्ग की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। सदन में आने से पहले विपक्षी दलों के सांसदों ने खड़गे के दफ्तर में उनके साथ बैठक भी की थी।

MadhyaBharat 13 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.