Since: 23-09-2009

  Latest News :
PM मोदी ने किया भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य स्वच्छ ऊर्जा में*.   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की \'वोट बचाओ, देश बचाओ\' रैली, चुनाव आयोग पर लगाए आरोप.   एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार, \'वायु\' विजन किया पेश.   अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए शुरू हुआ डिजी यात्रा का ट्रायल, 7 एयरपोर्ट पर मिलेगी सुविधा.   *प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क में बड़ी पहल बताया.   लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गायत्री परिवार के योगदान की सराहना की.   खेल इतिहास रचेगा भोपाल: पहली बार होगी एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी, 19 से 28 नवंबर तक 6 देशों की 150 खिलाड़ी दिखाएंगी दम.   शराब माफिया के खिलाफ निडर होकर करें कार्रवाई, रील नहीं रियल प्रॉब्लम सुलझाएं: पुलिस अकादमी भौंरी में CM डॉ. मोहन यादव ने 48 DSPs को दिया मंत्र.   छिंदवाड़ा के किसानों ने परिश्रम से बनाई अलग पहचान, कॉर्न सिटी के स्वीट कॉर्न को मिलेगा राष्ट्रीय बाजार: CM मोहन यादव.   भोपाल में भारतीय किसान संघ से मिले CM मोहन यादव, बोले - सरकार लगातार लेगी किसान हितैषी फैसले.   मध्यप्रदेश कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: 23,300 करोड़ से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर, जंगल बचेंगे, खेतों को मिलेगा पानी, शहरों में होगा विकास.   जबलपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ पदयात्रा की फोटो.   आत्मविश्वास और मेहनत से बनाओ पहचान, समाज में लाओ बदलाव: राज्यपाल का 24,800 छात्रों को मंत्र, मुक्त विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह संपन्न.   खनिज संपदा से चमकेगा छत्तीसगढ़, बनेगा देश का ग्रोथ इंजन: CM साय और केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी की बड़ी बैठक में 5 बड़े फैसले, 16,738 करोड़ का राजस्व.   *NIT रायपुर में तकनीक की नई क्रांति, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने किया 7 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन - AI से स्पेस रिसर्च तक होगा शोध.   रायपुर में राज्योत्सव का समापन: अमित शाह ने 36 विभूतियों को दिया राज्य अलंकरण, छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान.   सशक्त नारी और युवा शक्ति से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : डिप्टी CM अरुण साव ने बिलासपुर में किया राज्योत्सव का शुभारंभ.   छत्तीसगढ़ में ऊर्जा सेक्टर में 5.60 लाख करोड़ के निवेश की संभावना, 2030 तक 15 हजार मेगावाट ग्रीन एनर्जी का लक्ष्य : CM विष्णु देव साय.  
झारखंड विधानसभा चुनाव में हर बूथ पर रोटी-बेटी-माटी का संकल्प : नरेन्द्र मोदी
devghar,Jharkhand Assembly Elections, Narendra Modi

देवघर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि यहां पर झारखंड में पहले चरण का मतदान हो रहा है। रोटी, बेटी और माटी का संकल्प आज हर बूथ पर दिख रहा है। इस चुनाव में भाजपा-एनडीए सरकार की गारंटी मैं देख रहा हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नारी शक्ति और नौजवानों के भविष्य के लिए जो गारंटी दी है उनके प्रति भारी समर्थन दिख रहा है। संथाल भी इस बार नया इतिहास रचने के लिए तैयार है। विधानसभा चुनाव में इस बार जेएमएम-कांग्रेस का सूपड़ा साफ होना तय है। 

 

प्रधानमंत्री बुधवार को देवघर के सारठ विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं बीते दिनों झारखंड में जहां भी गया हर जगह बाहरी घुसपैठ को लेकर सबसे बड़ी चिंता रही है। झारखंडी गौरव और झारखंडी पहचान आप सबकी ताकत रही है। गर्व से कहते हैं ना कि मैं झारखंडी हूं। कल्पना करिए कि यदि ये पहचान ही खत्म हो गई तो क्या होगा। आंकड़ें बताते हैं कि संथाल क्षेत्र में आदिवासियों की संख्या करीब-करीब आधी रह गयी है। यदि ऐसे ही आदिवासी घटते रहे तो क्या होगा। आपके जल, जंगल जमीन हर चीज पर दूसरों का कब्जा हो जाएगा। हमें इस स्थिति से आदिवासी परिवारों को बचाना है। झारखंड को भी बचाना है। आज झारखंड की पहचान बदलने की बहुत बड़ी साजिश चल रही है।

 

मोदी ने कहा कि जेएमएम, कांग्रेस और राजद ने बाहर से आए घुसपैठियों को यहां का परमानेंट निवासी बनाने के लिए हर गलत काम किये हैं। इनके लिए रातों-रात पक्के कागज बनाए गये। आदिवासी बेटियों को शादी के नाम पर ठगा गया। इन घुसपैठियों ने आपका रोजगार छीन लिया और आपकी रोटी भी छीन ली। इसपर यहां की सरकार का दोहरा रवैया देखिए। सरकार ने कोर्ट में कह दिया कि यहां घुसपैठ हुआ ही नहीं है। मैं एक वीडियो देख रहा था, यहां स्थानीय निवासियों को पानी तक मिलना मुश्किल हो गया है। इस चुनाव में रोटी, बेटी माटी की सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि भाजपा एनडीए सरकार संथाल की झारखंड की रोटी, बेटी, माटी से कोई खिलवाड़ नहीं होने देगी।

 

मोदी ने कहा कि कांग्रेस के इरादे बहुत खतरनाक हैं और वह देश से आरक्षण खत्म करना चाहती है। उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से कहा कि आप ही मेरा परिवार हैं। साथ ही कहा कि कांग्रेस जाति के आधार पर लोगों को बांटने का काम कर रही है। उन्होंने कई जातियों के नाम गिनाते हुए कहा कि ये सभी ओबीसी हैं लेकिन कांग्रेस चाहती है कि ये जातियों आपस में लड़ जाएं। कांग्रेस चाहती है कि आदिवासी आपस में लड़ जाएं। मोदी ने कहा कि भाजपा ने झारखंड बनाया और हम ही इस संवारेंगे। साथ ही कहा कि झारखंड की ऊर्जा से पूरा देश रोशन हो रहा है। मेरा सपना है कि झारखंड देश के अग्रिम राज्यों में खड़ा हो।

 

 

 

MadhyaBharat 13 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.