Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
सीआईएसएफ कांस्टेबल के भाई का दावा माफी नहीं मांगेगी कुलविंदर कौर
chandigarh, CISF constable, brother claims

चंडीगढ़। हिमाचल की सांसद कंगना रानौत को थप्पड़ मारने वाली सीआईएसएफ की महिला कांस्टेबल के भाई एवं किसान नेता शेर सिंह ने साफ कर दिया है कि उसकी बहन को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है और वह इसके लिए माफी नहीं मांगेगी।

 

कुलविंदर कौर के भाई शेर सिंह भी किसान आंदोलन के साथ जुड़े हुए हैं। मंगलवार को पंजाब के जालंधर में शेर सिंह ने कहा कि पंजाब पुलिस द्वारा मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है। कुलविंदर कौर एसआईटी को जांच में पूरी तरह से सहयोग करेगी। शेर सिंह ने कहा कि उसकी बहन ने कुछ भी गलत नहीं किया है।

 

कुलविंदर के बड़े भाई शेर सिंह माहीवाल ने कहा कि वह अपनी बहन से मिलकर आए हैं। कुलविंदर ने किसी से भी माफी मांगने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि थप्पड़ कांड में किसी भी तरह की माफी की कोई गुंजाइश नहीं है। इस बीच मंगलवार को पंजाब पुलिस की एसआईटी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसआईटी द्वारा एयरपोर्ट पर लगे सीसीटीवी की फुटेज एयरपोर्ट अथारिटी से मांग ली गई है। सीसीटीवी फुटेज के बाद ही जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।

MadhyaBharat 11 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.