Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
बिपरजॉय चक्रवात: 12 घंटे महाराष्ट्र के मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी
mumbai, Biparjoy cyclone, Maharashtra

मुंबई। अरब सागर में बना चक्रवात बिपरजॉय धीरे-धीरे तेज हो रहा है और अगले 12 घंटे में यह प्रचंड रूप धारण कर लेगा। ऐसे में ये 12 घंटे महाराष्ट्र के लिए अहम होंगे। उसके बाद यह चक्रवात सौराष्ट्र-कच्छ के तट से टकराएगा।

मौसम विभाग के डॉ. आनंद कुमार दास ने सोमवार को बताया कि चक्रवात बिपरजॉय फिलहाल मध्य अरब सागर के साथ-साथ समुद्र के निकटवर्ती उत्तर-पूर्वी हिस्से में सक्रिय है और जल्द ही तीव्र हो जाएगा। इसके बाद यह उत्तर की ओर आगे बढ़ेगा। 15 जून की सुबह सौराष्ट्र, कच्छ के तट से टकराएगा। फिर 15 जून की दोपहर को यह सौराष्ट्र से आगे बढ़ेगा और जकाऊ बंदरगाह से टकराएगा। इसलिए इस क्षेत्र में एहतियाती तैयारी करने की जरूरत है।

मुंबई क्षेत्रीय मौसम विभाग के प्रमुख सुनील कांबले ने कहा है कि मुंबई में हवा की गति 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग ने चक्रवात बिपरजॉय के समुद्र में रहने तक मछली न पकड़ने की चेतावनी दी है। समुद्र के शांत होने तक तटीय इलाकों को पर्यटकों के लिए बंद रखने का भी फैसला किया गया है।

सोमवार को मुंबई और आस पास समुद्रीय तटीय इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं। साथ ही समुद्र में तेज लहरें भी उठ रही हैं।

MadhyaBharat 12 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.