Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कवि कुमार विश्वास को मिली जान से मारने की धमकी,
gajiabad, Poet Kumar Vishwas ,death threats

गाजियाबाद । कवि और राम कथा वाचक डाॅ. कुमार विश्वास को मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। किसी कॉलर ने डॉ. विश्वास को शनिवार को उस समय धमकी दी जब वह सिंगापुर में श्रीराम कथा कर रहे थे। इस सम्बंध में उनके मैनेजर प्रवीण पांडेय ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

 

 

 

एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कॉलर के नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई। जांच में पता चला है कि कॉल मुंबई से आई थी और कॉलर उस समय शराब के नशे में थे। जल्द ही कॉलर की गिरफ्तारी की जाएगी। मैनेजर ने प्रवीण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उनकी और डाॅ. विश्वास की जान को खतरा है। कॉलर ने न तो अपना नाम बताया और न ही किसी संगठन का नाम लिया। वह सीधे डाॅ. विश्वास का नाम लेकर गाली गलौज की और राम कथा करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। मैनेजर ने कहा है कि धमकी प्रकृति को देखते हुए इसे गंभीरता से लेना जरूरी है और इस संबंध में वह हर समय पुलिस का सहयोग करने के लिए तैयार हैं। डाॅ. विश्वास इंदिरापुरम थानाक्षेत्र के वसुंधरा इलाके में रहते हैं। तहरीर में कहा गया है कि कॉलर ने बहुत ही अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया और करते हुए डाॅ. विश्वास को धमकी दी है। इस धमकी के बाद मेरी और डाॅ. विश्वास की सुरक्षा को लेकर खतरा उत्पन्न हो गया है।

 

MadhyaBharat 9 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.