Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह के इस्तीफे की खबर को किया खारिज
new delhi, JDU leader ,KC Tyagi rejected, Lalan Singh

नई दिल्ली। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) नेता केसी त्यागी ने पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह के इस्तीफे की खबर को सिरे से खारिज करते हुए इसे अफवाह करार दिया है।

 

त्यागी ने गुरुवार को दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह ललन सिंह के इस्तीफे की सभी अफवाहों को सिरे से खारिज करते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दिल्ली में पार्टी की अहम बैठक में हिस्सा लेने आए हैं। आज शाम चार बजे से पार्टी कार्यालय में दो दिवसीय बैठक शुरू होगी। त्यागी ने कहा कि कल 11 बजे कार्यकारिणी की बैठक और फिर उसके बाद राष्ट्रीय परिषद की बैठक होनी है। इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए हमारे नेता नीतीश कुमार दिल्ली पहुंचे हैं।

हालांकि मीडिया ने जब ललन सिंह से इस्तीफे की बात पूछी तो वह इस बात को टालते नजर आए। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार हमारे सर्वमान्य नेता हैं। जेडीयू एक है और एक रहेगा। नीतीश कुमार राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने दिल्ली आए हैं। आज से पार्टी की बैठक शुरू हो रही है।

 

उल्लेखनीय है कि इससे पहले जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह के पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफे की खबर आई थी, जिसे पार्टी ने सिरे से खारिज कर दिया।

MadhyaBharat 28 December 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.