Since: 23-09-2009

  Latest News :
अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   लालू प्रसाद यादव समेत 41 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने तय किए आरोप.   जुमे की नमाज से पहले तुर्कमान गेट इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था.   आज होगा WPL 2026 का धमाकेदार शुरुआत.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   सीधी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.   उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज लेंगे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.  
संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रही है कांग्रेस : खड़गे
new delhi, Congress is fighting, Kharge

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज कहा कि कांग्रेस संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रही है। मोदी सरकार विपक्ष को संसद में बोलने नहीं दे रही है। यह लोकतंत्र के लिए घातक है।

 

खड़गे ने शुक्रवार को विजय चौक पर मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ कई मंत्री लगातार संसद में बोल रहे हैं लेकिन राहुल गांधी को संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा है। इस संबंध में राहुल गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर बोलने का समय मांगा लेकिन उन्हें बोलने नहीं दिया गया।

 

खड़गे ने कहा कि विपक्ष चाहता है कि अडानी समूह पर लगे आरोपों की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) का गठन किया जाए लेकिन केन्द्र सरकार इस मुद्दे पर कोई बात नहीं करना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा आरोप लगा रही है कि राहुल गांधी ने ओबीसी समाज को अपमानित किया है। यह एक निराधार और झूठा आरोप है। उन्होंने कहा कि पीएनबी व जनता के पैसे लेकर नीरव मोदी, ललित मोदी, मेहुल चौकसी भागे हैं। ओबीसी वर्ग तो नहीं भागा, फिर उनका अपमान कैसे हुआ ?

 

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन के नेतृत्व में समान विचार धारा के विपक्षी दलों ने आज केन्द्र सरकार के विरोध में संसद भवन परिसर से विजय चौक तक मार्च निकाला। इस दौरान खड़गे ने कहा कि वह केन्द्र सरकार की तानाशाही के खिलाफ लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को अडानी महाघोटाले पर जवाब देना चाहिए।

MadhyaBharat 24 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.