Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
तेजिंदर बग्गा के खिलाफ मोहाली कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट
chandigarh, Mohali Court, issues arrest warrant , Tejinder Bagga

चंडीगढ़। जहां भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को लेकर पंजाब की राजनीति गरमाई हुई है वहीं मोहाली की अदालत ने शनिवार बाद दोपहर तेजिंदर बग्गा के गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी कर दिया है। इससे पहले हरियाणा के गुरुग्राम की अदालत ने बग्गा को घर भेजते वक्त दिल्ली पुलिस को उसकी सुरक्षा यकीनी बनाने के निर्देश दिए थे।

तेजिंदर बग्गा के खिलाफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर टिप्पणी करने के आरोप में मामला दर्ज है। बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर शुक्रवार को दिनभर महाभारत छिड़ी रही। वहीं हरियाणा, पंजाब व दिल्ली पुलिस आपस में उलझी रही। लंबी उठापटक के बाद शुक्रवार देर रात बग्गा को घर भेज दिया गया।

शनिवार को हाई कोर्ट में इससे जुड़े मामले की जब सुनवाई हुई तो हाई कोर्ट ने मंगलवार तक मामले को लंबित कर दिया। हाई कोर्ट की कार्रवाई के कुछ घंटे बाद मोहाली की ज्यूडिशियल कोर्ट ने तेजिंदर पाल की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी कर दिया। वारंट में कहा गया है कि तेजिंदर के खिलाफ आईपीसी की धारा 153-ए, 505, 505(2), 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। न्यायाधीश ने पंजाब पुलिस को निर्देश दिए हैं कि वह तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को तुरंत गिरफ्तार करके अदालत में पेश करे।

MadhyaBharat 7 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.