Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
सुखबीर बादल व अकाली नेताओं की धार्मिक सजा पूरी
chandigarh, Sukhbir Badal, punishment completed
चंडीगढ़ । अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह द्वारा अकाली नेता सुखबीर बादल व अन्य को सुनाई गई धार्मिक सजा शुक्रवार को पूरी हो गई। दस दिनों तक विभिन्न गुरुद्वारों में सजा भुगतने के बाद सुखबीर बादल आज अन्य अकाली नेताओं के साथ दरबार साहिब पहुंचे। यहां अकाल तख्त सचिवालय में सुखबीर बादल व अन्य नेताओं की धार्मिक सजा का ब्यौरा दर्ज किया गया।
 

सुखबीर बादल ने अकाल तख्त साहिब के समक्ष अपनी गलतियों के लिए क्षमा याचना अरदास करवाई। अरदास के पश्चात सुखबीर बादल अब सामान्य जीवन में लौट आए हैं। अकाली दल प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि हमें श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा जो आदेश दिए गए, हमने उसे माना और अपनी सेवा पूरी की। सारी लीडरशिप को मैं धन्यवाद करता हूं कि सभी ने सेवा में बढ़-चढ़ कर अपना हिस्सा दिया। इस दौरान विरसा सिंह वल्टोहा के सवाल पर चीमा ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। चीमा ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कहा कि आज की सुरक्षा सिर्फ दिखावे की सुरक्षा है। जितनी मुस्तैदी आज दिखा रहे हैं, उतनी उस दिन दिखाई होती तो इतना मामला नहीं बढ़ता और दुनिया में जो गलत संदेश गया, उसे भी रोका जा सकता था। पिछले 10 दिनों में सुखबीर बादल श्री मुक्तसर साहिब, दरबार साहिब, श्री केसगढ़ साहिब, दमदमा साहिब और फतेहगढ़ साहिब में 2-2 दिनों की सजा पूरी कर चुके हैं।


बीते दो दिसंबर को सजा सुनाते समय श्री अकाल तख्त साहिब ने साफ कर दिया था कि अब शिरोमणि अकाली दल का नए सिरे से गठन किया जाना चाहिए। इन आदेशों के अनुसार एसजीपीसी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी की देखरेख में कमेटी बनाई गई थी। जिसकी जिम्मेदारी 6 महीने में नई भर्ती करना और अकाली दल का नया ढांचा तैयार करना है। इसके साथ ही अकाली दल की कोर कमेटी को सुखबीर बादल व अन्य के इस्तीफे स्वीकार कर रिपोर्ट श्री अकाल तख्त साहिब को सौंपने के आदेश दिए गए हैं। आज सुखबीर बादल की सजा समाप्त होने के बाद अकाली दल के पुनर्गठन की प्रक्रिया भी किसी समय शुरू हो सकती है। जिसके तहत पहले सुखबीर बादल का इस्तीफा स्वीकार होगा।


अकाली दल में मचे घमासान के बीच शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने आज एक वीडियो जारी कर पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री बीबी जागीर कौर व महिलाओं से माफी मांगी की है। धामी ने इस संबंध में अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को भी पत्र लिखा है। धामी ने कहा कि कई बार इंसान क्रोधित होकर अपनी भावनाओं को खो बैठता है। मैं समूची नारी जाति का सम्मान करते हुए क्षमा याचना करता हूं।

MadhyaBharat 13 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.