Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
बिहारी मजदूरों पर हमले की जांच के लिए चार सदस्यीय टीम तमिलनाडु रवाना
patna, Four-member team ,Tamil Nadu

पटना। तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों की पिटाई और प्रताड़ना मामले में कोयंबटूर प्रशासन ने मजदूरों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदेश पर इस मामले की जमीनी सच्चाई जानने के लिए बिहार से चार सदस्यीय एक टीम चेन्नई आज रवाना हो गई है।

 

दूसरी ओर कोयंबटूर जिला प्रशासन ने इस मामले में शनिवार को सरकारी जानकारी साझा करते हुए इस पूरे घटनाक्रम को गलत और अफवाह बताया है। प्रशासन की विज्ञप्ति में कहा गया है कि किसी भी समय जरूरत पड़ने पर प्रवासी मजदूर हेल्पलाइन नंबर 04222300970, 9498181213, 8190000100, 9498181212, 7708100100 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही कोयंबटूर जिला प्रशासन के राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है, जिसे 'प्रवासी श्रमिकों की कमियों को हल करने की समिति' का नाम दिया गया है।

इस पत्र में कहा गया है कि इस माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करके उसका निराकरण किया जा रहा है। साथ ही पुलिस विभाग द्वारा कानून और व्यवस्था को बनाए रखने की दिशा में उचित कार्रवाई की जा रही है। कहा गया है कि बाहरी राज्य के श्रमिकों को उनके कार्यस्थल पर उनके सुरक्षा का कोई खतरा या कोई समस्या है तो तुरंत कोयम्बटूर जिला कलेक्टर के कार्यालय में आपदा प्रबंधन विभाग के टोल फ्री नंबर 1077 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

 

उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों की पिटाई और हत्या की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिसमें बताया गया है कि हिन्दी बोलने वाले मजदूरों पर धारदार हथियारों से हमला कर दो लोगों को मार डाला गया। इसके बाद से बड़ी संख्या में बिहार, झारखंड और अन्य राज्यों के मजदूर काम छोड़कर घर लौट रहे हैं।

MadhyaBharat 4 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.