Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मराठा आरक्षण पर केंद्र ले निर्णय : उद्धव ठाकरे
mumbai, Center should decide, Maratha reservation

मुंबई। शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार को मराठा आरक्षण पर निर्णय लेना चाहिए। केंद्र सरकार आरक्षण की सीमा बढ़ाकर मराठा समाज को न्याय दे सकती है। इस बारे में केंद्र सरकार को अध्यादेश लाना चाहिए। उद्धव ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को जालना में मराठा समाज के प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का लाठीचार्ज सरकार प्रायोजित था। किसी जिम्मेदार शख्स के आदेश के बिना पुलिस इतना बर्बर लाठीचार्ज नहीं कर सकती।

उद्धव ठाकरे बांद्रा के रंगशारदा सभागार में शिवसेना पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली अध्यादेश को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय दिया था, लेकिन निर्णय पसंद नहीं आया तो उस निर्णय को केंद्र सरकार ने बदलने का काम किया। ठीक इसी तर्ज पर केंद्र सरकार को आरक्षण की सीमा बढ़ाने का निर्णय लेना चाहिए। इससे मराठा समाज के साथ अन्य कई समाज के लोगों को लाभ होगा।

 

उन्होंने कहा कि जालना में मराठा समाज के लोग पिछले पांच दिनों से प्रदर्शन कर रहे थे। मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को इस संबंध में हर क्षण ब्रीफिंग होती है। इसलिए इसकी जानकारी मुख्यमंत्री और गृहमंत्री दोनों को थी, लेकिन सरकार का कोई मंत्री मराठा प्रदर्शनकारियों के पास नहीं गया। मराठा समाज के लोगों ने अब तक जो भी प्रदर्शन किया था, सभी शांतिपूर्ण रहे थे। यह लाठीचार्ज सरकार प्रायोजित ही है। उद्धव ने कहा कि वे आज शाम को जालना जाकर सभी घायलों से मिलेंगे।

 

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार शाम महाराष्ट्र के जालना जिले में मराठा प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प के बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था। इस घटना में कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए। सभी घायलों को अंबड़ ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने 300 से अधिक लोगों पर केस दर्ज किया है, लेकिन अभी मराठा समाज का जालना में प्रदर्शन जारी है।

MadhyaBharat 2 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.