Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
तेलंगाना और तमिलनाडु में एनआईए का छापा
tamilnadu, NIA raids , Telangana and Tamil Nadu

तमिलनाडु। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को तेलंगाना के हैदराबाद और तमिलनाडु के कोयंबटूर एवं चेन्नई समेत कुल 31 स्थानों पर एकसाथ छापेमारी की। एनआईए ने इस दौरान कई संदिग्ध इलेक्ट्रानिक डिवाइस और कागजात जब्त किए हैं।

 

एनआईए ने रविवार को बताया कि इन जगहों पर इस्लामिक क्षेत्रीय अध्ययन केंद्रों का इस्तेमाल अरबी कक्षाओं की आड़ में युवाओं को कट्टरपंथी बनाने के लिए किया जा रहा था। कट्टरपंथी गतिविधियां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से प्रसारित की जा रही थीं। एनआईए ने कहा कि उसने 60 लाख रुपये नकद और 18,200 डॉलर के अलावा स्थानीय और अरबी भाषाओं की किताबें जब्त कीं हैं। सच्चाई के धरातल तक पहुंचने के लिए छापेमारी के दौरान जब्त किए गए मोबाइल फोन, लैपटॉप और हार्ड डिस्क की जांच की जा रही है।

 

एनआईए ने कहा कि अक्टूबर 2022 में कोयंबटूर में हुआ कार सिलेंडर विस्फोट ऐसे ही कट्टरपंथी गतिविधियों का नतीजा था। आईएसआईएस से प्रेरित एजेंट हमेशा उत्तेजक एवं विरोधी विचारधारा के प्रचार-प्रसार में लगे हुए थे जो भारत के धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र के संवैधानिक रूप से स्थापित सिद्धांतों के लिए अत्यंत खतरनाक है। एनआईए ने कहा कि युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और भर्ती करने की साजिश बड़े मुस्तैदी के साथ किया जा रहा है ताकि उन्हें उतने ही तेजी के साथ आतंकी बनाने और गैरकानूनी कृत्यों में शामिल किया जा सके।

 

MadhyaBharat 18 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.