Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
बिगड़े बोल पर दिलीप घोष और सुप्रिया श्रीनेत को चुनाव आयोग ने दी चेतावनी
new delhi, Election Commission ,bad language

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के लिए भाजपा सांसद दिलीप घोष और कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत की निंदा की है और चेतावनी भी दी है कि आगे से वे सतर्क रहें। चुनाव आयोग द्वारा आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर जारी किए गए नोटिस का जवाब मिलने के बाद यह प्रतिक्रिया आई है। आयोग ने यह अपनी प्रतिक्रिया सोमवार को मीडिया से साझा की है।

 

 

 

 

सोमवार को आयोग ने कहा कि भाजपा सांसद दिलीप घोष और कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने व्यक्तिगत हमला कर आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों का उल्लंघन किया। आयोग ने यह भी कहा कि इस बार से उनके चुनाव संबंधी प्रचार पर आयोग द्वारा विशेष और अतिरिक्त निगरानी रखी जाएगी।

 

 

 

 

चुनाव आयोग ने कहा कि चेतावनी नोटिस की एक प्रति पार्टी प्रमुखों को भी भेजी गई है ताकि वे अपने नेताओं को सार्वजनिक डोमेन में प्रचार करते समय सावधान रहने और ऐसी किसी भी अपमानजनक टिप्पणी से बचें और आदर्श आचार संहिता के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन से बचने के लिए जागरूक कर सकें।

 

 

 

उल्लेखनीय है कि बालीवुड अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा की प्रत्याशी कंगना रनोत पर सुप्रिया श्रीनेत ने अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद सुप्रिया श्रीनेत पर भाजपा हमलवार हो गई थी और बाद में इसकी शिकायत चुनाव आयोग तक पहुंची। विवाद बढ़ता देख सुप्रिया श्रीनेत ने यह पोस्ट हटा ली थी।

 

 

 

उधर, भाजपा नेता दिलीप घोष ने चुनाव प्रचार के दौरान बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस मामले में भाजपा और चुनाव आयोग दोनों ने दिलीप घोष को नोटिस जारी किया था। इसके बाद दिलीप घोष ने सफाई देते हुए माफी मांगी थी।

MadhyaBharat 1 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.