Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
एयर इंडिया ने 14 अक्टूबर तक तेल अवीव के लिए सभी उड़ानें की निलंबित
new delhi,Air India ,suspends all flights

नई दिल्ली। इजरायल पर फिलीस्तीनी आतंकी संगठन हमास के हमले के बाद सुरक्षा के मद्देनजर एयर इंडिया ने 14 अक्टूबर तक तेल अवीव से जुड़ी अपनी उड़ान सेवाएं निलंबित कर दी हैं।

 

एयर इंडिया ने एक्स पर महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए रविवार को कहा कि हमारे यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा के लिए तेल अवीव से हमारी उड़ानें 14 अक्टूबर तक निलंबित रहेंगी। एयर इंडिया इस अवधि के दौरान किसी भी उड़ान में कन्फर्म बुकिंग कराने वाले यात्रियों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

एयर इंडिया दिल्ली से तेल अवीव के लिए सप्ताह में पांच उड़ानें संचालित करता है। यह उड़ान सेवाएं सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को उपलब्ध हैं। इससे पहले शनिवार को भी एयर इंडिया ने तेल अवीव से आने-जाने वाली अपनी उड़ानें रद्द कर दीं थी।

 

उल्लेखनीय है कि हमास आतंकियों ने फिलीस्तीन-इजरायल संघर्ष के तहत शनिवार को गाजापट्टी से एक बड़ा हमला किया। हमले में 200 से ज्यादा इजरायली नागरिकों की मौत हुई और कई नागरिक हमास आतंकियों की कैद में हैं। भारत ने इस पूरे घटनाक्रम में इजरायल के साथ एकजुटता दर्शाई है और आतंकी हमले की निंदा की है।

MadhyaBharat 8 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.