Since: 23-09-2009

  Latest News :
अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   लालू प्रसाद यादव समेत 41 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने तय किए आरोप.   जुमे की नमाज से पहले तुर्कमान गेट इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था.   आज होगा WPL 2026 का धमाकेदार शुरुआत.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   सीधी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.   उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज लेंगे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.  
मोदी- बाइडेन मुलाकात वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर रहा जोर
new delhi, Modi-Biden meeting, global strategic partnership

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार रात को जी-20 शिखर वार्ता में शामिल होने आए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से अपने आवास पर मुलाकात की। विदेश मंत्रालय के वक्तव्य के अनुसार प्रधानमंत्री ने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति बाइडेन के दृष्टिकोण और प्रतिबद्धता के लिए अपनी सराहना व्यक्त की। यह साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, रणनीतिक साझेदारी और मजबूत लोगों से लोगों के संबंधों पर आधारित है।

दोनों नेताओं ने जून, 2023 में प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका की ऐतिहासिक राजकीय यात्रा के भविष्यवादी और व्यापक परिणामों को लागू करने में प्रगति की सराहना की, जिसमें महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकी से जुड़ी पहल (आईसीईटी) में भारत-अमेरिका सहयोग भी शामिल है। दोनों नेताओं ने रक्षा, व्यापार, निवेश, शिक्षा, स्वास्थ्य, अनुसंधान, नवाचार, संस्कृति और लोगों से लोगों के संबंधों सहित द्विपक्षीय सहयोग में निरंतर गति का स्वागत किया।

राष्ट्रपति बाइडेन ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक लैंडिंग पर प्रधानमंत्री और भारत के लोगों को हार्दिक बधाई दी और अंतरिक्ष में दोनों देशों के बीच गहरे सहयोग पर प्रकाश डाला। दोनों नेताओं ने कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। वे इस बात पर सहमत हुए कि भारत-अमेरिका साझेदारी न केवल दोनों देशों के लोगों के लिए बल्कि वैश्विक भलाई के लिए भी फायदेमंद है।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की जी-20 अध्यक्षता की सफलता सुनिश्चित करने में अमेरिका से प्राप्त लगातार समर्थन के लिए राष्ट्रपति बाइडेन को धन्यवाद दिया।

MadhyaBharat 9 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.