Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
नई टैक्‍नोलोजी के कारण सुरक्षा व्‍यवस्‍था को गंभीर चुनौती का सामना करना पड रहा है
नई टैक्‍नोलोजी के कारण सुरक्षा व्‍यवस्‍था को गंभीर चुनौती का सामना करना पड रहा है

 

आतंकवाद का सामना करने के लिए विशेष प्रतिबंध लागू करने की व्‍यवस्‍था

 

विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा है कि एशिया और अफ्रीका में आतंकवाद का खतरा बढता जा रहा है और नई टैक्‍नोलॉजी के कारण सुरक्षा व्‍यवस्‍था को गंभीर चुनौती का सामना करना पड रहा है। डॉ0 जयशंकर, नई और उभरती टैक्‍नोलॉजी का आतंकवाद के लिए गलत इस्‍तेमाल रोकने पर चर्चा के लिए नई दिल्‍ली में आयोजित संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद की आतंकवाद रोधी समिति की विशेष बैठक के पूर्ण सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बडा खतरा है। वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क, एन्‍क्रिप्टिड मैसेजिंग, वर्चुअल करेंसी जैसी नई टैक्‍नोलॉ‍जी आने से सरकारों और नियामक संगठनों को नई चुनौतियों का सामना करना पड रहा है, क्‍योंकि आतंकवाद के लिए इनका गलत इस्‍तेमाल किया जा रहा है। डॉ0 जयशंकर ने आतंकवादी गुटों और संगठित आपराधिक नेटवर्कों द्वारा मानव रहित ड्रोन प्रणालियों का इस्‍तेमाल भी बडा खतरा बन गया है। इनकी मदद से आतंकवादी हमलों के लिए हथियारों के साथ ड्रग्‍स की भी तस्‍करी हो रही है। विदेश मंत्री ने कहा कि आतंकवादी गुट अफ्रीका में सुरक्षाबलों और संयुक्‍त राष्‍ट्र शांति सैनिकों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्‍तेमाल कर रहे हैं। डॉ0 जयशंकर ने कहा कि संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद के अध्‍यक्ष के रूप में भारत के कार्यकाल के दौरान आतंकवाद रोधी अभियान को सर्वोच्‍च प्राथमिकता दी जा रही है। सुरक्षा परिषद ने इस उद्देश्‍य के लिए विशेष प्रणाली विकसित की है। इसमें आतंकवाद का सामना करने के लिए विशेष प्रतिबंध लागू करने की व्‍यवस्‍था है। उन्‍होंने कहा कि इससे उन देशों को सावधान किया गया है, जिन्‍होंने आतंकवाद को सरकारी सहायता से चलने वाला उद्यम बना दिया है।डॉ0 जयशंकर ने आतंकवाद की रोकथाम और नई टैक्‍नोलॉजी के गलत इस्‍तेमाल को रोकने के अंतर्राष्‍ट्रीय प्रयासों में मदद की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।

 

MadhyaBharat 29 October 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.