Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कांग्रेस को दो नहीं, एक भारत चाहिएः राहुल गांधी
ahamdabad,Congress wants one India, not two,Rahul Gandhi

अहमदाबाद। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी मंगलवार को दाहोद में 'आदिवासी सत्याग्रह रैली' में हिस्सा लेने पहुंचे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को दो नहीं एक भारत चाहिए। 2014 में प्रधानमंत्री बनने वाले नरेन्द्र मोदी ने इससे पहले गुजरात में जो काम किया वह आज भारत में हो रहा है। इसे गुजरात मॉडल कहा जाता है।

उन्होंने कहा कि आज दो भारत हैं। पहला अमीरों का। इनके पास शक्ति, धन और अहंकार है। दूसरा भारत आम लोगों का है। इस मॉडल को भारत में लागू किया गया है। कांग्रेस दो भारत नहीं चाहती। वह ऐसा भारत चाहती है जिसमें सभी को समान अधिकार हो और सभी को सारी सुविधाएं मिलें। उल्लेखनीय है कि गुजरात में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इस लिहाज से इस रैली को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कांग्रेस नेता राहुल ने कहा कि अगर गुजरात में कांग्रेस की सरकार बनी तो वह आदिवासियों की मर्जी से चलेगी। सरकार दो-तीन लोगों की नहीं जनता की आवाज से चलेगी। छत्तीसगढ़ की तरह गुजरात में गरीब बच्चों के लिए अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले जाएंगे। कांग्रेस वादा नहीं करेगी। वह गारंटी देगी। यह कोई जनसभा नहीं है, यह सत्याग्रह की शुरुआत है।

उन्होंने कोरोना पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री कह रहे थे- ''थाली बजाओ। तीन लाख लोगों की मौत हुई है लेकिन टीवी पर नरेन्द्र मोदी का एक ही चेहरा नजर आता है। सरकार ने सरकारी स्कूलों को बंदकर उनका निजीकरण कर दिया। उन्होंने कहा कि विकास की हर ईंट में आदिवासियों का हाथ है।

राहुल के दाहोद पहुंचने पर पूरा सभागार जय आदिवासी, जय जौहर और लड़ेंगे-जितेंगे के नारों से गूंज उठा। पूर्वी गुजरात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा ने भी सभा को संबोधित किया। गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर और विपक्ष के नेता सुखराम राठवा और गुजरात प्रभारी रघु शर्मा ने राहुल का स्वागत किया। हर्षदभाई निनामा ने चांदी की परछती पहना कांग्रेस नेता का स्वागत किया। दाहोद की रैली में भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच पाटीदार नेता और कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल भी मंच पर मौजूद रहे।

 

राहुल गांधी ने आदिवासी सत्याग्रह की शुरुआत की। सत्याग्रह पत्र जगदीश ठाकोर ने पढ़ा। राहुल ने सत्याग्रह ऐप और सत्याग्रह की वेबसाइट www.adiwasisatyagrah.in को लॉन्च किया। बैठक में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, तापी और वेदांता परियोजनाओं के खिलाफ आंदोलन करने का फैसला किया गया।

कांग्रेस प्रभारी रघु शर्मा ने कहा, "यह रैली सत्याग्रह की शुरुआत नहीं है। कांग्रेस 125 विधानसभा सीटें जीतेगी।" जगदीश ठाकोर ने कहा कि सरकार आदिवासियों को परेशान कर रही है। कांग्रेस आदिवासियों के संघर्ष को अपना बनाने का फैसला किया है। उल्लेखनीय है कि दाहोद स्थित नवजीवन आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज के ऐतिहासिक मैदान में राहुल गांधी आदिवासी सत्याग्रह रैली को संबोधित करेंगे।

MadhyaBharat 10 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.