Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
नवनीत राणा ने मुख्यमंत्री उद्धव के खिलाफ चुनाव लडने की दी चुनौती
mumbai, Navneet Rana challenges , contest against ,Chief Minister Uddhav

 

मुंबई। महाराष्ट्र के अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत कौर राणा ने राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को चुनाव लड़ने का चैलेंज दिया है। सांसद राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री में यदि दम हो तो वह जनता के बीच जाकर चुनाव लड़ कर दिखाए। वह राज्य के किसी भी चुनावी क्षेत्र से जनता के सहयोग से मुख्यमंत्री को परास्त कर सकती हैं।

लीलावती अस्पताल से सांसद नवनीत राणा को रविवार सुबह छुट्टी दे दी गई। इसके बाद राणा ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री की तीखी आलोचना की है। राणा ने कहा कि राज्य सरकार ने एक महिला की आवाज दबाने के काम किया है। शिवसेना सत्ता का गलत इस्तेमाल कर रही है। राणा ने मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि यदि मुख्यमंत्री में हिम्मत हो तो वह चुनाव लड़ें। वह राज्य के किसी भी चुनावी क्षेत्र से मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार हैं। सांसद ने विश्वास जताया कि बीएमसी चुनाव में राम और हुनमान के भक्त शिवसेना के पापों की लंका डुबो देंगे। राणा ने कहा कि अगर हनुमान चालीसा पढ़ना और राम का नाम लेना अपराध है और इसकी सजा 14 दिन की जेल है। वह इसके लिए 14 वर्ष तक जेल में रहने के लिए तैयार हैं।

उल्लेखनीय है कि मुंबई पुलिस ने उपनगरीय बांद्रा में मुख्यमंत्री ठाकरे के निजी आवास ‘मातोश्री’ के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने की घोषणा के बाद 23 अप्रैल को राणा दंपति को गिरफ्तार किया था। उन पर राजद्रोह और वैमनस्व को बढ़ावा देने के आरोप सहित आईपीसी के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था। राणा दंपति ने अपनी जमानत याचिका में दावा किया था कि ‘मातोश्री’ के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने के आह्वान को वैमनस्य या घृणा की भावनाओं को बढ़ावा देने वाला नहीं कहा जा सकता है।

दिल्ली जा कर करेंगी शिकायत

 

शिवसेना सांसद संजय राऊत ने नवनीत राणा को 20 फिट गहरे गड्ढे में दबाने की धमकी दी थी। इस पर राणा ने राऊत को पोपट (तोता) करार दिया। राणा ने कहा कि राज्य की व्यवस्थाएं राजनीतिक दबाव में है। नतीजतन वह दिल्ली जा कर राऊत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगी। साथ ही वह प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से मुलाकात कर राज्य में चल रही तानाशाही से भी अवगत कराएगी।

MadhyaBharat 8 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.