Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदाेलन करते करते खुद जेल चले गए केजरीवाल : भजनलाल शर्मा
new delhi, Kejriwal, Bhajanlal Sharma

नई दिल्ली। उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट से लोकसभा प्रत्याशी योगन्द्र चंदोलिया के समर्थन में गुरुवार को रोहिणी में किए गए रोड शो में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी शामिल हुए। इस मौके पर भजनलाल शर्मा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष किया। भजनलाल शर्मा ने कहा कि यह बहुत ही हास्यास्पद है कि अरविन्द केजरीवाल ने पूर्व में अन्ना हजारे के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन किया था लेकिन अब वे खुद भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने के कारण जेल गए।

भजनलाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री कार्यालय में अपनी ही पार्टी की वरिष्ठ नेता के साथ बदतमीजी की। इन हालातों में दिल्ली की माताओं-बहनों को वे सुरक्षा कैसे देंगे। दिल्ली की जनता भाजपा के पक्ष में वोट डालकर इन पाखंडियों को जवाब देगी। इस मौके पर भजनलाल शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी को अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाने की अपील की।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व के सबसे बड़े नेता हैं। भारत में पिछले 10 वर्षों में किए गए अभूतपूर्व कार्यों से जनता का उन पर पूरी तरह से विश्वास कायम है। मोदी ने गरीब कल्याण, सीमा सुरक्षा, देश का विकास करने और आतंकवाद एवं नक्सलवाद को मिटाने के लिए ठोस कदम उठाए हैं, जिससे पूरी दुनिया में भारत का गौरव बढ़ा है और पूरा विश्व भारत को उम्मीद भरी निगाहों से देख रहा है।

भजनलाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल भ्रष्टाचार एवं तुष्टीकरण की राजनीति करती है। इस पार्टी ने केवल परिवारवाद को आगे बढ़ाया है। इंदिरा गांधी से लेकर आज इस पीढ़ी के राहुल गांधी तक गरीबी हटाओ का नारा दे रहे हैं लेकिन इनका गरीब से कोई सरोकार नहीं है। इस देश में गरीब कल्याण के लिए नरेन्द्र मोदी न केवल सोचते हैं बल्कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर गरीबों की हर संभव मदद भी करते हैं।

MadhyaBharat 23 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.