Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
देश दावों एवं वादों के बजाय ठोस प्रगति की राह पर चले तो बेहतर होगा : मायावती
lucknow,claims and promises,Mayawati

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी(बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को 75वें गणतंत्र दिवस पर देश व दुनिया भर में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर अपने संदेश में लिखा है कि देश की प्रगति का सही मापदंड गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा आदि का उन्मूलन तथा प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि है, ना कि सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का विकास या बड़े-बड़े पूंजीपतियों व धन्नासेठों की पूंजी में इजाफा है। इसके लिए देश दावों एवं वादों के बजाय ठोस प्रगति की राह पर चले तो बेहतर होगा।

इस दौरान उन्होंने कहा कि यह वह खास मौका है जब देश के लोकतांत्रिक मान-मर्यादाओं व पवित्र संविधान के आदर्श मानवीय मूल्यों से आमजन को लाभान्वित कराने के प्रति सरकार को आत्म-चिन्तन करना भी जरूरी है।

मायावती ने एक्स पर यह भी लिखा है कि भारत का मानवतावादी संविधान देश के समस्त नागरिकों के न्याय व समतामूलक विकास के कल्याणकारी जीवन की गारंटी देता है। लेकिन इस पर पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से अमल नहीं करने का परिणाम है कि यहां के अधिकतर लोग गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा आदि का त्रस्त जीवन जीने को विवश हैं।

MadhyaBharat 26 January 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.