Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
रूस ने अपने जनमत संग्रह और यूक्रेन के चार क्षेत्रों के विलय की निंदा पर वीटो किया
रूस ने अपने जनमत संग्रह और यूक्रेन के चार क्षेत्रों के विलय की निंदा पर वीटो किया

 

रूस का संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव को वीटो किया

 

रूस यूक्रेन युद्ध के बीच रूस ने यूक्रेन के करीब 15 प्रतिशत भाग पर कब्ज़ा कर जनमत संग्रह कराया। इस दौरान रूस में इसको लेकर सभा भी आयोजित की गई।  जिसमे यूक्रेन में जनमत संग्रह में मौजूद रहे नेता भी पहुंचे। इसके साथ ही युद्ध विराम के लिए कहा गया है। इस दौरान रूस ने कड़े शब्दों में अमेरिका पर निशाना साधा।  रूस ने यूक्रेन के क्षेत्रों के अधिग्रहण की निंदा करने वाले पश्चिमी देशों के एक प्रस्‍ताव को संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा  परिषद में वीटो कर दिया। अमरीका और अल्‍बानिया ने सुरक्षा परिषद में प्रस्‍ताव का मसौदा पेश किया था जिसमें रूस के जनमत संग्रह और यूक्रेन के डोनेट्स, लुहांस्‍क खेरसन और जापोरिजिया क्षेत्रों के अधिग्रहण की निंदा की गई थी। प्रस्‍ताव में रूस से मांग की गई थी कि वह यूक्रेन से तुरंत अपनी सेनाएं हटायें।  15 देशों की सदस्‍यता वाली संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद ने प्रस्‍ताव पर मतदान किया लेकिन रूस के वीटो करने के कारण यह प्रस्‍ताव पारित नहीं हो पाया। परिषद के 15 सदस्‍य देशों में से दस ने प्रस्‍ताव के पक्ष में मतदान किया जबकि चार देशों- भारत, चीन, गेबन और ब्राजील ने मतदान में भाग नहीं लिया।संयुक्‍त राष्‍ट्र में भारत की स्‍थायी प्रतिनिधि रूचिरा कम्‍बोज के अनुसार यूक्रेन की हाल के घटनाक्रम से भारत बहुत चिंतित है और उसका मानना है कि मनुष्‍यों की जीवन की कीमत पर कोई समाधान नहीं निकाला जा सकता। भारत ने संबंधित पक्षों की ओर से हिंसा और द्वेष की सभी गतिविधियों पर तुरंत रोक लगाने के प्रयासों का आह्वान किया। भारत का मानना है कि मतभेदों और विवादों को सुलझाने के लिए संवाद ही एकमात्र रास्‍ता है।

MadhyaBharat 1 October 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.