Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
अनंतनाग मुठभेड़ स्थल से एक और आतंकी का शव बरामद
jammu,Body of another terrorist ,Anantnag encounter site

अनंतनाग। अनंतनाग के गडोल पहाड़ी एवं जंगल क्षेत्र में सोमवार को सुरक्षाबलों ने आतंकियों की गोलीबारी का जवाब देते हुए मुठभेड़ स्थल से एक और आतंकी का शव बरामद किया है। पिछले सप्ताह बुधवार सुबह से जारी मुठभेड़ में अब तक तक दो आतंकी मारे गए हैं और चार सुरक्षाकर्मी बलिदानी हुए हैं। क्षेत्र में बचे हुए आतंकियों को मार गिराने के लिए सुरक्षा बलों का अभियान फिलहाल जारी है।

 

बताया गया है कि सोमवार को भी एक और आतंकी का शव जली हुई अवस्था में ही मिला हैं इसलिए इस शव की भी डीएनए जांच होगी। रविवार को भी पूरी तरह से जला हुआ एक शव मिला था। इसी बीच चौथे बलिदानी सुरक्षाकर्मी की पहचान प्रदीप के रूप में हुई है और वह कर्नल मनप्रीत सिंह के एस्कॉर्ट दस्ते का सदस्य था।

 

बताया जा रहा है कि आतंकियों द्वारा सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए रास्ते में आईईडी, बारूदी सुरंग, पिन निकाल ग्रेनेड को किसी वजनदार चीज के साथ जमीन पर रखने या फिर किसी मारे गए आतंकी के शव के साथ विस्फोटक बांधने (बूबी ट्रेप) की आशंका को देखते हुए सुरक्षाबल धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं।

संबंघित अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों द्वारा बूबी ट्रैप लगाए जाने की आशंका को देखते हुए विस्फोटकों का पता लगाने में माहिर खोजी कुत्तों के अलावा अत्याधुनिक सेंसरों के सहारे जवान धीरे-धीरे आतंकियों के ठिकाने का घेरा तंग कर रहे हैं। मुठभेड़ स्थल के आस-पास के इलाके की भी तलाशी ली जा रही है।

उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह और देर शाम को आतंकियों की तरफ से गोलीबारी हुई लेकिन दिन में गोलीबारी पूरी तरह से बंद रही। उन्होंने बताया कि एक या दो आतंकी अभी और हो सकते हैं। अधिकारियों ने कहा कि मुठभेड़ स्थल पर दो आतंकी ठिकाने नष्ट किए गए हैं लेकिन अभी तक इन ठिकानों की तलाशी नहीं ली गई है।

 

उल्लेखनीय है कि अनंतनाग के गडोल में बुधवार सुबह शुरू हुई मुठभेड़ में अभी तक सेना के कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धौंचक, जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक डीएसपी मुजम्मिल हुमायूं और एक सैन्यकर्मी बलिदानी हुए हैं।

MadhyaBharat 19 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.