Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
भारत के दो आईआईटी संस्थान विदेश में अपने कैंपस खोल रहे हैं : धर्मेंद्र प्रधान
new delhi, Two Indian IIT, Dharmendra Pradhan

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को कहा कि वैश्विक पहुंच की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रगति में दो प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) विदेशों में अपने कैंपस स्थापित करने के लिए तैयार हैं।

 

 

धर्मेंद्र प्रधान ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान कहा कि आईआईटी दिल्ली अबू धाबी में एक परिसर का उद्घाटन करने वाला है जबकि आईआईटी मद्रास ने अफ्रीकी देशों की शैक्षिक आवश्यकताओं को हल करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए जांजीबार में अपनी उपस्थिति स्थापित की है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य भारतीय शैक्षिक उत्कृष्टता की पहुंच को राष्ट्रीय सीमाओं से परे बढ़ाना है। यह कदम भारतीय शिक्षा क्षेत्र के भीतर अंतरराष्ट्रीयकरण की पहल को रेखांकित करता है।

 

 

प्रधान ने भारत में कैंपस स्थापित करने के लिए विदेशी संस्थानों को आकर्षित करने के सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए कहा, "कई विदेशी संस्थानों को भारत में आमंत्रित किया गया है। गुणवत्तायुक्त संस्थान देश में आयें, ये हमारी प्राथमिकता है। आज हमारे छात्र बाहर जाने के लिए विवश होते हैं। अब न केवल विदेशी संस्थान भारत आएंगे बल्कि दो ने गुजरात गिफ्ट सिटी में अपने संस्थान खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।"

MadhyaBharat 6 December 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.