Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
असम में बाढ़ के हालात ,नदियां उफान पर
असम में बाढ़ के हालात ,नदियां उफान पर

 

47 लाख से अधिक लोग प्रभावित

 

असम में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। यहां की नदियां उफान पर है। जिसकी वजह से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। अबतक 47 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं 82 लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने स्थिति जानने के लिए मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा से बातचीत की। गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह से राज्य विनाशकारी बाढ़ का सामना कर रहा है। बाढ़ से 32 जिलों में 47,72,140 लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार 11 और लोगों की जान जानने के बाद मृतकों की संख्या 82 हो गई है। बाढ़ में कई लोगों के लापता होने की खबरे भी आ रही है। डर्रांग में तीन, नगांव में दो, कच्छार, डिब्रूगढ़, हैलकांडी, होजाई, कामरूप और लखीमपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। उदालगुरी व कामरूप में दो-दो, कच्छार डर्रांग और लखीपुर में एक-एक शख्स लापता बताया जा रहा है। वही इसको लेकर सीएम  हिमंत सरमा ने ट्वीट कर लिखा कि  लिखा कि गृहमंत्री अमित शाह ने राज्य की बाढ़ की स्थिति के बारे में पता करने के लिए सुबह दो बार कॉल किया। उन्होंने बताया, गृहमंत्रालय जल्द ही अधिकारियों का एक दल प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए भेजेगा।

MadhyaBharat 22 June 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.