Since: 23-09-2009

  Latest News :
अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   लालू प्रसाद यादव समेत 41 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने तय किए आरोप.   जुमे की नमाज से पहले तुर्कमान गेट इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था.   आज होगा WPL 2026 का धमाकेदार शुरुआत.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   सीधी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.   उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज लेंगे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.  
देश में जल्द ही इथेनॉल पम्प की होगी शुरुआत : गडकरी
new delhi, Ethanol pumps ,Gadkari

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को वैकल्पिक एवं जैव ईंधन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि देश में जल्द ही इथेनॉल पम्प की शुरुआत होगी।

 

गडकरी ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान कहा कि पेट्रोल और डीजल के कारण भी प्रदूषण फैलता है। सरकार ने वैकल्पिक ईंधन और जैव ईंधन को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं। वैकल्पिक ईंधन पर अलग तरह के प्रयोग किये गये हैं। देश में जल्द ही इथेनॉल पम्प की शुरुआत होगी। इथेनॉल को हम बढ़ावा दे रहे हैं। ई-वाहन और हाइड्रोजन वाहनों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ग्रीन हाइड्रोजन भविष्य का ईंधन है, ऐसे में सरकार ने ग्रीन हाइड्रोजन मिशन बनाया है। देश में शत-प्रतिशत इथेनॉल वाली गाड़ी लॉन्च होगी। भारत को ऊर्जा निर्यात करने वाले देश के रूप में स्थापित करना है। किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने का प्रयास जारी है।

MadhyaBharat 6 December 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.