Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
शोपियां में हथियारों और गोला-बारूद के साथ एक आतंकवादी गिरफ्तार
jammu, One terrorist arrested,ammunition in Shopian

शोपियां। शोपियां में हथियारों और गोला-बारूद के साथ एक आतंकवादी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि सोमवार को शोपियां पुलिस, सेना की 34 आरआर, एसओजी पुलिस थाना इमामसाहिब और सीआरपीएफ की 178 बीएन द्वारा मनिहाल, अलूरा, डीके पोरा के गांवों में एक संयुक्त नाका लगाया।

उन्होंने कहा कि मनिहाल क्रॉसिंग पर नाका चेकिंग के दौरान पैदल नाका पॉइंट की ओर आ रहे एक व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि देखी गई। पुलिस पार्टी और सुरक्षाबलों को देखकर संदिग्ध व्यक्ति ने मौके से भागने की कोशिश की लेकिन सतर्क नाका पार्टी सर्तकता से उसे पकड़ लिया।

आरोपी की पहचान बिलाल अहमद शाह पुत्र मिराक शाह निवासी वेस्सू काजीगुंड के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 01 अवैध पिस्तौल, एक मैगजीन, 14 जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और उसका आधार कार्ड बरामद किया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान जब उससे अवैध हथियार और गोला-बारूद के बारे में पूछा गया तो उसने खुलासा किया कि उसे शोपियां जिले में हमले को अंजाम देने के लिए एक सक्रिय आतंकवादी से ये हथियार मिले थे। सुरक्षाबलों ने सक्रिय आतंकी की तलाश में अभियान शुरू कर दिया है।

MadhyaBharat 17 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.