Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर छठे दिन भी आयकर विभाग की छापेमारी
ranchi, Income Tax , raids

रांची । कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के संबंधित ठिकानों पर छठे दिन सोमवार को भी आयकर विभाग की छापेमारी जारी है। रांची में साहू के घर पर अभी भी नोटों की गिनती जारी है। इसके अलावा और सभी जगहों पर लगभग गिनती पूरी कर ली गई है। रांची वाले घर पर अभी भी नोट गिने जा रहे हैं।

आयकर विभाग ने छह दिसंबर को धीरज साहू से संबंधित कई ठिकानों पर रेड मारकर रुपयों से भरे 30 अलमीरा बरामद किये थे। उस दिन से नोटों की गिनती जारी है। जानकारी के अनुसार, अब तक की गिनती में आंकड़ा 500 करोड़ को पार कर गया है। हालांकि आयकर विभाग की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है।

 

ओडिशा एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक भगत बेहरा के अनुसार उन्हें पैसों से भरे 176 बैग मिले हैं, जिनमें से 140 बैगों में रखे नोटों की गिनती हो चुकी है। बाकी बचे 36 बैगों की गिनती की जा रही है। गिनती प्रक्रिया में तीन बैंकों के अधिकारी शामिल हैं। बताया गया है कि एसबीआई के 50 अधिकारी भी गिनती में लगे हैं। नोट गिनने की 40 मशीनें लायी गयी हैं। इनमें से 25 उपयोग में हैं और 15 बैकअप के रूप में रखी गयी हैं।

MadhyaBharat 11 December 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.