Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम की शुरूआत
मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम की शुरूआत

 

 निर्वाचन आयोग ने देशभर में की विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम की शुरूआत

मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त राजीव कुमार ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे आज से शुरू हो रहे राष्‍ट्रव्‍यापी मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण और नवीनीकरण कार्य में हिस्‍सा लें। कुमार मतदाता पंजीकरण के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए महाराष्‍ट्र के पुणे में आयोजित साइकिल रैली में भाग लेने के बाद बोल रहे थे। इससे पहले मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त ने पुणे में बालेवाडी इलाके में छत्रपति शिवाजी महाराज स्‍पोर्टस् कॉम्‍पलैक्‍स से रवाना हुई साइकिल रैली में हिस्‍सा लिया। चुनाव आयुक्‍त अनूप चंद्र पांडेय, राज्‍य के मुख्‍य चुनाव अधिकारी श्रीकांत देशपाण्‍डे, पुणे के संभागीय आयुक्‍त सौरभ राव, जिलाधिकारी राजेश देशमुख, ओलिम्पिक खिलाडी अंजलि भागवत, फिल्‍म निर्देशक नागराज मंजुले और समाज के सभी वर्गों के मतदाता इस अवसर पर उपस्थित थे। मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त हर वर्ष अक्‍टूबर, नवम्‍बर के महीने में जिन नागरिकों के नाम मतदाता सूचियों में दर्ज नहीं हैं, उनके लिए विशेष पुनरीक्षण और नवीनीकरण अभियान चलाते हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनुप चंद्र पांडे ने आज पुणे में सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय परिसर में युवा मतदाताओं के लिए आयोजित मल्टी मीडिया प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कई युवा मतदाता पहली बार मतदाता के रूप में अपना नाम दर्ज कराने के लिए एकत्र हुए। उन्हें मतदाता हेल्पलाइन ऐप के बारे में जानकारी दी गई, जिसके माध्यम से वे मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। 

MadhyaBharat 9 November 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.