Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे नीलेश राणे ने सक्रिय राजनीति से लिया संन्यास
mumbai, Nilesh Rane, active politics

मुंबई। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे एवं पूर्व सांसद नीलेश राणे ने मंगलवार को अचानक राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। 42 वर्षीय भाजपा नेता नीलेश राणे ने कहा कि उन्हें अब राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है। नीलेश के इस फैसले से राजनीतिक हलके में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

नीलेश राणे ने सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट एक्स के जरिए दी। नीलेश ने कहा है कि जाने अनजाने में अगर उनकी वजह से किसी को ठेस पहुंची हो तो वे माफी मांगते हैं। नीलेश ने लिखा, ''आप सभी ने पिछले 19/20 वर्षों में मुझे इतना प्यार दिया है, जब कोई कारण नहीं था तब मेरे साथ बने रहने के लिए मैं आपका बहुत आभारी हूं। मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे भाजपा में इतना प्यार मिला और मुझे भाजपा जैसे महान संगठन में काम करने का मौका मिला। मैं एक छोटा आदमी हूं लेकिन मैंने राजनीति में बहुत कुछ सीखा है। कुछ सहयोगी हमेशा के लिए परिवार बन गए हैं। मैं जीवन में हमेशा उनका ऋणी रहूंगा।''

नीलेश ने कहा, ''मुझे अब चुनाव लड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं है, आलोचक आलोचना करेंगे लेकिन जहां मुझे पसंद नहीं है वहां मैं अपना और दूसरों का समय बर्बाद करना पसंद नहीं करता।''

नीलेश के इस फैसले को शिवसेना (यूबीटी) के नेता और सांसद विनायक राऊत ने कहा कि वे किसी के घर में ताकझांक नहीं करते हैं। नीलेश राणे का राजनीति से संन्यास लेना उनका व्यक्तिगत मामल है। हर व्यक्ति की इच्छा के ऊपर निर्भर रहता है कि वह कब राजनीति में आए और कब संन्यास ले।

उल्लेखनीय है कि नीलेश के छोटे भाई नीतेश राणे महाराष्ट्र के कंकावली विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। नीलेश राणे रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे हैं।

MadhyaBharat 24 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.