Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कंचनजंगा एक्सप्रेस हादसाः ट्रैक की मरम्मत के बाद अप एवं डाउन लाइन शुरू
guwahati, Kanchenjunga Express accident,track repair

गुवाहाटी। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (पूसीरे) के कटिहार डिवीजन के रंगापानी और चत्तरहाट स्टेशनों के बीच ट्रेन हादसे वाले ट्रैक की मरम्मत के लिए पूसीरे के अभियंता एवं कर्मचारी 24 घंटे काम कर रहे हैं। पूसीरे के सीपीआरओ सब्यसाची डे ने बताया है कि आज सुबह 07:30 बजे डाउन लाइन को बहाल कर दिया गया। ट्रेनों का परिचालन धीरे-धीरे एक लाइन से शुरू हो गया है। अप लाइन को बीती रात में ही खोल दिया गया था।

 

उल्लेखनीय है कि सोमवार सुबह अगरतला-सियालदह कंचनजंगा एक्सप्रेस (43174 डाउन) को पूसीरे के कटिहार डिवीजन के रंगापानी और चत्तरहाट स्टेशनों के बीच कंटेनर लदी एक मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी थी। इस हादसे में सात यात्री, दो रेल कर्मी समेत 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि, 41 यात्री घायल हो गए। इनमें नौ की हालत गंभीर थी।

 

सीपीआरओ ने बताया है कि अप लाइन (न्यू जलपाईगुड़ी की ओर जाने वाली ट्रेनें) को बीती रात 17.40 बजे तक बहाल कर दिया गया था। डाउन लाइन आज सुबह 07:30 बजे बहाल हो गई है। ट्रैक की मरम्मत के बाद इस सेक्शन में पहली मालगाड़ी चलाई गई। सारे परीक्षण पूरे होने के बाद यहां से यात्री ट्रेनों की सेवा को बहाल करने की कोशिश की जा रही है।

MadhyaBharat 18 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.