Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कांग्रेस का चुनाव घोषणा पत्र विभाजनकारी और तुष्टिकरण से प्रेरित : राजनाथ सिंह
ahamdabad, Congress

अहमदाबाद। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को अहमदाबाद में कहा कि देश में दो चरण के मतदान हो चुके हैं। भाजपा ने इस बार 400 पार सीटों का लक्ष्य रखा है, जो आसानी से हासिल होने जा रहा है। चुनाव के दौरान उन्हें ऐसे राज्यों में जाने का अवसर मिला, जहां भाजपा को एक भी सीट नहीं मिली थी। इन क्षेत्रों में भी भाजपा मजबूती के साथ लड़ रही है और कई सीटों पर विजय मिलने का उन्हें विश्वास है।

राजनाथ सिंह ने अहमदाबाद में भाजपा के मीडिया सेंटर में प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ काम करती है तो कांग्रेस कहती है कि देश में लोकतंत्र पर गंभीर संकट आ गया है। भाजपा का संकल्प पत्र विकसित भारत और समर्थ भारत के निर्माण की मजबूत गारंटी है। दूसरी तरफ कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र विभाजनकारी और तुष्टीकरण से प्रेरित है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि लोकसभा का चुनाव भाजपा अपने कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता और विश्वसनीयता के आधार पर लड़ रही है। देश को लंबे समय से एक ऐसे नेतृत्व की जरूरत थी, जो देश को विकसित बनाए, वह मोदी के रूप में भारत को हासिल हुआ है। आज भारत तेजी से विकसित हो रही विश्व में 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था वाला देश बन चुका है। आने वाले दिनों में भारत मोदी के नेतृत्व में विश्व की तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनेगा, ऐसा होने से दुनिया की कोई भी ताकत रोक नहीं सकती है।

राजनाथ सिंह ने तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनने के कारणों का उल्लेख किया और कहा कि भारत के पास नरेन्द्र मोदी जैसा मजबूत नेतृत्व है, उनके पास मिशन, विजन और पैशन है। कांग्रेस की आलोचना करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि उनके पास न तो नेता है, न नीति है, न तो नियत है। कांग्रेस वर्षों तक सरकार में रही, गरीबी दूर करने की बात की लेकिन गरीबी दूर करने का कोई भी ठोस प्रयास नहीं किया। पीएम मोदी 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाये हैं।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा भव्य जीत की ओर आगे बढ़ रही है। इसकी शुरुआत सूरत से हो चुकी है। आजादी के समय महात्मा गांधी ने कांग्रेस का विसर्जन करने को कहा था, परंतु कांग्रेस ने उनकी बात नहीं मानी। अब हमें ही कांग्रेस का विसर्जन करना पड़ेगा और देश की जनता ने कांग्रेस का विसर्जन करने का मन बना लिया है। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया के मुख्य प्रवक्ता यमल व्यास, डॉ. यग्नेश दवे, जुबिन आशरा समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

MadhyaBharat 28 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.