Since: 23-09-2009

  Latest News :
अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   लालू प्रसाद यादव समेत 41 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने तय किए आरोप.   जुमे की नमाज से पहले तुर्कमान गेट इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था.   आज होगा WPL 2026 का धमाकेदार शुरुआत.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   सीधी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.   उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज लेंगे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.  
मणिपुर कांड के मुख्य आरोपित के घर को महिलाओं ने फूंका
imphal, Women torched , Manipur case

इंफाल। मणिपुर में दो महिलाओं के खिलाफ शर्मनाक कृत्य का वीडियो वायरल होने के बाद तनाव बना हुआ है। गुरुवार को मणिपुर के थौबल जिले के याइरीपोक गांव में स्थानीय महिलाओं के एक समूह ने शर्मनाक कृत्य के मुख्य आरोपित हुइरेम हेरोदास मैतेई के घर में आग लगा दी। गांव के लोगों ने आरोपित के परिवार को गांव से निकालने का भी निर्णय लिया है। पुलिस मामले के अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही है।

 

घटना के संबंध में पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि मणिपुर को शर्मसार करने वाली घटना के मुख्य आरोपित हेरोदास मैतेई की गिरफ्तारी के बाद नंगपक सेकमाई इलाके की उत्तेजित महिलाओं ने आरोपित के घर में आग लगा दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

थौबल जिला पुलिस ने गुरुवार को इस अमानवीय कृत्य के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार लोगों में इस शर्मनाक घटना का मुख्य आरोपित 30 वर्षीय हुइरेम हेरोडास तथा याइरीपाक का विष्णु नाहा शामिल है। इसके अलावा वायरल वीडियो रिकॉर्ड करने वाले युमलेम्बम जीवन को भी पुलिस नोंगपोक सेकमाई से गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपित हुरेम हेरोडस याइरीपाक थाना अंतर्गत पेसी अवांग लेइकाई में अपनी मां के साथ रहता है और शादीशुदा है। पता चला है कि ग्रामीणों की एक बैठक में महिलाओं के खिलाफ इस तरह के जघन्य अपराधों में शामिल होने वाले आरोपित हेरोदास को उसके परिवार के साथ गांव पेसी अवांग लेइकाई से बाहर निकालने का भी निर्णय लिया है। पेसी गांव के लोगों ने पेसी युवा विकास क्लब मैदान में एक जनसभा कर इस अमानवीय घटना की निंदा की।

पुलिस इस घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए कोशिश कर रही है। पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

MadhyaBharat 21 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.